दलसिंहसराय में बाइक के साथ पुलिस ने अपराधी को पकड़ा

दलसिंहसराय : थाना के केवटा कोठी पुल के पास पिस्टल के बल पर सोमवार को छीनी गयी बाइक के साथ अपराधी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मंगलवार को धर दबोचा. उसे थाने लाकर पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने […]

दलसिंहसराय : थाना के केवटा कोठी पुल के पास पिस्टल के बल पर सोमवार को छीनी गयी बाइक के साथ अपराधी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मंगलवार को धर दबोचा. उसे थाने लाकर पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने बाइक के साथ अपराधी को दलसिंहसराय के घाट नवादा के पास से दबोच पाने में कामयाब हुई. एएसआई राकेश दुबे ने उसे थाने लाते हुए बताया कि धराया युवक बाइक छिनतई गिरोह का सदस्य है जो वैशाली जिले के जंदाहा थाने के नारी गांव के रामानंद झा का पुत्र ओम प्रकाश झा है. जिसका ससुराल दलसिंहसराय के लोदीपुर गांव में है.

लोदीपुर के वार्ड 14 के संतोष कुमार झा के पुत्र विकास झा ने उसकी अपाची बाइक पिस्टल का भय दिखा कर छीन लेने की बात बतायी और इसको लेकर थाने की पुलिस को आवेदन दिया है. पुलिस मामले में उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >