पटना : एसएलआर की गोली के साथ पकड़े गये व्यक्ति को जेल

पटना : एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बरामद किये गये एसएलआर की गोली के मामले में पुलिस ने राजीव रंजन को जेल भेज दिया है. राजीव रंजन मसौढ़ी का रहने वाला है और वह एयरोप्लेन से मुंबई जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा था. पुलिस की पूछताछ में वह यह जानकारी नहीं दे पाया […]

पटना : एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बरामद किये गये एसएलआर की गोली के मामले में पुलिस ने राजीव रंजन को जेल भेज दिया है. राजीव रंजन मसौढ़ी का रहने वाला है और वह एयरोप्लेन से मुंबई जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा था.
पुलिस की पूछताछ में वह यह जानकारी नहीं दे पाया कि उसके पास एसएलआर की गोली कहां से आयी? एसएलआर अत्याधुनिक हथियारों की श्रेणी में आता है और इसका लाइसेंस भी किसी को नहीं दिया जाता है.
यह हथियार पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल के जवान ही उपयोग करते हैं. सिविलियन के पास इस तरह के हथियार की गोली मिलना कई सवालों को खड़ा करता है.
अगर एसएलआर की गोली लोगों के पास है तो उसके हथियार भी होंगे. राजीव रंजन ने पुलिस को केवल यह जानकारी दी कि उसने सेफ्टी मैनेजमेंट की है और वह कुवैत में काम करता था. लेकिन वह वहां से अपने घर चला आया और मुंबई में नौकरी खोजने के लिए जा रहा था.
पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. क्योंकि पुलिस की पूछताछ में उसने एसएलआर की गोली के संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं दी. एयरपोर्ट थानाध्यक्ष ने उसे जेल भेजने की पुष्टि की और बताया कि आवश्यकता होने पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >