बिक्रम में लापता युवक की हत्या कर फेंका शव

बिक्रम : रानीतालाब थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से चार दिनों पूर्व घर से लापता शशिकांत कुमार (19) की नृशंस तरीके से गला रेतकर व हाथ काटकर अपराधियों ने हत्या कर दी. फिर शव को गांव के एक धान के खेत में फेंक दिया. मृतक गांव के बुद्धन साव का पुत्र था. शनिवार की दोपहर […]

बिक्रम : रानीतालाब थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से चार दिनों पूर्व घर से लापता शशिकांत कुमार (19) की नृशंस तरीके से गला रेतकर व हाथ काटकर अपराधियों ने हत्या कर दी. फिर शव को गांव के एक धान के खेत में फेंक दिया.
मृतक गांव के बुद्धन साव का पुत्र था. शनिवार की दोपहर 12 बजे जैसे ही गांव में शशिकांत का शव मिलने की खबर मिली. रघुनाथ और उसके आसपास के गांवों में सनसनी फैल गयी. शव के पास लोगों की भीड़ लग गयी.
मृतक के पिता बुद्धन साव ने पुलिस को बताया कि चार दिनों पूर्व शशिकांत अचानक घर से लापता हो गया था. उसने समझा कि किसी संबंधी के यहां चला गया होगा. काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला. शनिवार को उसकी हत्या कर फेंकी गयी लाश मिलने की खबर परिजनों को मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >