एरिया कमांडर समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले की पुलिस ने रविवार की सुबह हसपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित कॉलोनी से भाकपा माओवादी के एक एरिया कमांडर समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया. इनमें एरिया कमांडर करीमन उर्फ हलचल जी, सुखदेव जी, हनुमान जी, गुड्डू कुमार व एक अन्य नक्सली शामिल हैं. हालांकि, नक्सलियों की गिरफ्तारी की […]

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले की पुलिस ने रविवार की सुबह हसपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव स्थित कॉलोनी से भाकपा माओवादी के एक एरिया कमांडर समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया. इनमें एरिया कमांडर करीमन उर्फ हलचल जी, सुखदेव जी, हनुमान जी, गुड्डू कुमार व एक अन्य नक्सली शामिल हैं.

हालांकि, नक्सलियों की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस पदाधिकारियों द्वारा नहीं की गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह सादे लिबास में जिला पुलिस की टीम बोलेरो में विशुनपुरा गांव स्थित कॉलोनी पहुंची, जहां एक घर में छुपे पांचों नक्सलियों को गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >