जहानाबाद : संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से बीकॉम कर रहा छात्र अनुभव ने खुद को पटना प्रक्षेत्र के आइजी का रीडर बता जिले के कई प्रमुख अखबारों के कार्यालय में फैक्स भेज कर फर्जी अनुसंधान की झूठी कहानी बयां की थी. इसमें वह पटना के ही किसी लड़की के सुसाइड मामले में खुद से ही कहानी बना कर अनुसंधान की एक रिपोर्ट तैयार की और उस पर आइजी का फर्जी हस्ताक्षर बना कर अखबार के दफ्तरों में भेजा था.
जांच में मामले की पोल खुली और अनुभव नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार मुहल्ले से पुलिस के हत्थे चढ़ गया. अनुभव मूल रूप से परसविगहा थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव निवासी सुभाष शर्मा का पुत्र है. इस पर वह चैटिंग कर भोले-भाले लोगों को भरमाया करता था.
