छूटे विमान यात्री

गो एयर व इंडिगो ने बिना सूचना के रद्द किये टिकट पटना : पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता की उड़ान भरनेवाले यात्राियों को रविवार को फजीहत ङोलनी पड़ी. नागरिक विमानन निदेशालय (डीजीसीए) की चेतावनी की खबर ‘ प्रभात खबर’ में छपने के बाद हरकत में आयी दो विमान कंपनियों-इंडिगो […]

गो एयर व इंडिगो ने बिना सूचना के रद्द किये टिकट

पटना : पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता की उड़ान भरनेवाले यात्राियों को रविवार को फजीहत ङोलनी पड़ी. नागरिक विमानन निदेशालय (डीजीसीए) की चेतावनी की खबर ‘ प्रभात खबर’ में छपने के बाद हरकत में आयी दो विमान कंपनियों-इंडिगो व गो एयर ने अचानक ही अपनी तीन उड़ानों में लगभग पांच दर्जन से अधिक टिकट रद्द कर दिये.

कई दिन पहले ही कन्फर्म टिकट बुक करा चुके यात्री अचानक बिना किसी सूचना टिकट रद्द किये जाने से आक्रोशित हो उठे. एयरपोर्ट पहुंचे नाराज यात्रियों ने गो एयर और इंडिगो के टिकट काउंटरों पर एयरलाइंस स्टाफ से बहस की. फुल रिफंड के आश्वासन के बावजूद कई यात्री नहीं माने. हंगामा कर रहे कुछ यात्राियों को तो दूसरी उड़ानों से भेजा गया, लेकिन कई लौट गये. खासक र दिल्ली या कोलकाता से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ कर दूसरे शहर जानेवाले यात्राियों को परेशानी हुई.

153 यात्रियों को ही लेकर उड़ा गो एयर का विमान

सुबह में दिल्ली होकर मुंबई जानेवाली गो एयर (जी8-144) में एयरबस 320 की क्षमता के मुताबिक फुल बुकिंग थी, लेकिन निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार उसने सिर्फ 153 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी. 153 यात्राियों की बुकिंग पूरी होने के बाद पहुंचे यात्रियों का न तो बोर्डिग पास इश्यू हुआ और न ही उन्हें सिक्यूरिटी एरिया में जाने दिया गया. पटना के व्यवसायी अभिषेक गुप्ता को इसी फ्लाइट से मुंबई जाना था, लेकिन उन्हें रोक लिया गया. हंगामे के बाद उन्हें वाया रांची होकर जानेवाली सवा दो बजे की दूसरी फ्लाइट (जी 8-385) में जगह दी गयी. उनके अलावा मुंबई जानेवाले कई दूसरे यात्री भी इसी फ्लाइट से भेजे गये. इसके चलते उन्हें पांच घंटे तक एयरपोर्ट पर बैठ कर इंतजार करना पड़ा. दिल्ली जानेवाले कई यात्रियों को गो एयर ने ले जाने से साफ इनकार कर दिया.

दोपहर में बढ़ गयी परेशानी : दोपहर में गो एयर व इंडिगो की फ्लाइट से सफर करनेवाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी. गो एयर की कोलकाता जानेवाली फ्लाइट जी 8-542 और दिल्ली जानेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6इ-191 में भी कई यात्रियों के टिकट बिना बताये ही कैंसिल कर दिये गये. इनमें कई यात्री ऐसे थे, जिन्हें आज ही जॉब ज्वाइन करना था. विमान कंपनियां डीजीएसए के आदेश का हवाला देकर यात्रियों को समझाने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन नाराज यात्री मानने को तैयार नहीं थे. दूसरी फ्लाइट भी फुल होने की वजह से किसी में जगह नहीं मिली. कुछ यात्रियों को जेट (9डब्लू 2683), जबकि कुछ को अगले दिन की फ्लाइट में जगह दी गयी. कई लोगों को रिफंड देने का आश्वासन देकर लौटा दिया गया. नाराज यात्रियों ने एयरलाइन कंपनियों पर केस करने की धमकी दी.

इंडिगो की 10 दिनों तक बुकिंग बंद

एयरपोर्ट परिसर में इंडिगो के काउंटर पर सुबह में ही बुकिंग फुल का बोर्ड लगा दिया गया था. काउंटर पर बैठी महिला कर्मी अगले 10 दिनों तक टिकट उपलब्ध नहीं होने की बात कह कर ग्राहकों को लौटा रही थी. एयरलाइन कर्मियों का कहना था कि पहले बुकिंग करा चुके यात्रियों को अकोमोडेट किया जायेगा. उसके बाद सीट बचने पर ही नये यात्रियों की बुकिंग होगी. उनका कहना था कि गाइड लाइन के मुताबिक हर फ्लाइट में लगभग 150 यात्रियों की बुकिंग हो चुकी है. उससे अधिक बुकिंग नहीं ली जायेगी. गो एयर ने भी फिलहाल अपनी बुकिंग बंद कर दी है.

कोट

प्रभात खबर में खबर छपने के बाद हरकत में आयीं कंपनियां

इंडिगो व गो एयर को डीजीसीए द्वारा नोटिस जारी होने की खबर प्रभात खबर ने 15 जून के अंक में छापी थी. विमान कंपनियों ने पहले इससे इनकार किया, पर स्वयं टिकट रद्द कर इस खबर की पुष्टि की.

क्या है मामला

गरमी में खासकर छोटे रनवे पर विमानों के टेक ऑफ और लैंडिंग में परेशानी होती है. यात्राी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीजीसीए ने छोटे रनवे पर गरमी में 20 फीसदी लोड कम कर उड़ान भरने का नियम बनाया है. अगर विमान की क्षमता 180 यात्राियों की है, तो एयरलाइंस को 150 से 155 यात्राियों की ही बुकिंग करनी होगी. पिछले 15 दिनों की जांच में खुलासा हुआ कि इंडिगो, गो एयर और स्पाइस जेट ने पटना के साथ ही जम्मू एयरपोर्ट से उड़ान भरने में नियम का उल्लंघन करते हुए पूरी क्षमता के अनुसार बुकिंग की. इसको लेकर डीजीसीए ने तीनों विमान कंपनियों को नोटिस दिया गया था. नोटिस में चेतावनी दी गयी है कि अगर इसे शीघ्र बंद नहीं किया गया, तो परिचालन पर भी रोक लगायी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >