बख्तियारपुर : बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मिहसी गांव से दक्षिण स्थित पइन से सिर कटी लाश बरामद की गयी है.जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मिहसी गांव के लोगों ने पानी भरे पइन में एक लाश को देखा.ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी.ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकाला.लाश सिर कटी थी.शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास की बतायी जाती है.पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने इसकी अन्यत्र हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से पइन में फेंक दिया है.पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत पहचान को ले शव को सुरक्षित रखा है.पुलिस चौकीदार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
हत्या का आरोपित गिरफ्तार
बख्तियारपुर. सालिमपुर पुलिस ने हत्या के आरोपित रामप्रीत पासवान को उसके गांव नालंदा जिले के दोसुत गांव से गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपित पर करौता बीघा गांव में 17 वर्षीया लड़की पूजा उर्फ खुशबू की हत्या का मामला दर्ज बताया है.
