फतुहा : शहर के मेन रोड चौराहे पर स्थित जय किसान मिष्ठान्न भंडार में चोरों ने शटर तोड़कर हजारों रुपये नकदी की चोरी कर ली. चोरों ने दुकान में रखे दीपावली के सभी सेल पर हाथ साफ कर दिया.
इस संदर्भ में मिठाई दुकान मालिक मुन्ना कुमार ने पुलिस को लिखित सूचना दी है. मालिक मुन्ना कुमार के मुताबिक दुकान में तीस हजार रुपये नकद थे. उनके अनुसार इस बात की जानकारी तब मिली जब सुबह अखबार के हॉकरों ने दुकान की दशा देख कर उन्हें फोन पर सूचित किया.
इतना ही नहीं चोरों ने थोड़ी ही दूरी पर वाणी पुस्तकालय के सामने भी एक मिठाई दुकान से हाथ साफ करते हुए कुछ मिठाइयां चोरी कर ली. जो भी हो मेन चौराहे पर चोरों की यह हरकत पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दिया है.
