दधिची देह दान समिति को डेढ़ लाख देंगे मोदी

पटना. भाजपा नेता सुशील मोदी ने दधिची देह दान समिति को डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की है. जेट एयरवेज से उन्हें डेढ़ लाख रुपये जुर्माने के रूप में मिलने हैं, जिसे वे समिति को देंगे. दो दिसंबर, 2007 को गुजरात चुनाव के दौरान वे पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद व कलराज मिश्र के साथ […]

पटना. भाजपा नेता सुशील मोदी ने दधिची देह दान समिति को डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की है. जेट एयरवेज से उन्हें डेढ़ लाख रुपये जुर्माने के रूप में मिलने हैं, जिसे वे समिति को देंगे.

दो दिसंबर, 2007 को गुजरात चुनाव के दौरान वे पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद व कलराज मिश्र के साथ अहमदाबाद चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे. उसी दौरान जेट लाइट की बस से सफर के दौरान नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चालक की लापरवाही से सुशील मोदी बस में पीछे की ओर गिर गये थे. तब उनकी रीढ़ की हड्डी में जबरदस्त चोट लगी थी.

इसको लेकर उन्होंने दिल्ली उपभोक्ता निवारण फोरम में मुकदमा किया था. सात वर्ष बाद फोरम का फैसला आया है. फोरम ने सुशील मोदी को एक लाख रुपये हर्जाना और 50 हजार रुपये मुकदमा पर हुए खर्च के रूप में देने का फैसला सुनाया है. मोदी ने यह राशि दधिची देह दान समिति को देने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >