देवघर/बिहारशरीफ. शिवगंगा में स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय चिकू कुमार की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह की है. बिहारशरीफ के बेना थाना क्षेत्र के पैटना का रहनेवाला चिकू अपने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना के लिए देवघर आया था. यहां उसे बाबा मंदिर में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होना था. इससे पहले वह अपने परिजनों के साथ शिवगंगा में स्नान के लिए गया था. स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया. आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे ढूंढ़ निकाला. स्थिति नाजुक देख उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने चिकू को मृत घोषित कर दिया. पुलिस को लिखित जानकारी देकर परिजन अपने घर नालंदा के लिए रवाना हो गये.
पैटना गांव का किशोर बाबाधाम में डूबने से मरा
देवघर/बिहारशरीफ. शिवगंगा में स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय चिकू कुमार की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार सुबह की है. बिहारशरीफ के बेना थाना क्षेत्र के पैटना का रहनेवाला चिकू अपने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना के लिए देवघर आया था. यहां उसे बाबा मंदिर में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होना था. इससे पहले वह […]
