बिहार : आरा में बच्ची की मौत के बाद सदमे में दादा ने दम तोड़ा

आरा (भोजपुर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव में बुधवार को कुएं में गिरने से एक 10 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची की मौत की खबर जब उसके दादा को लगी तो उनकी भी जान चली गयी. मृत बच्ची की पहचान कावेरी कुमारी के रूप में की गयी, जो बड़की सनदिया […]

आरा (भोजपुर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव में बुधवार को कुएं में गिरने से एक 10 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची की मौत की खबर जब उसके दादा को लगी तो उनकी भी जान चली गयी.

मृत बच्ची की पहचान कावेरी कुमारी के रूप में की गयी, जो बड़की सनदिया गांव निवासी प्रमोद चौधरी की पुत्री थी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. शव को कुएं से बाहर निकाला गया. इधर, कावेरी की मौत की खबर सुनकर उसके छोटे दादा इंद्रदेव चौधरी सदमे में चले गये. इसके बाद उनकी मौत हो गयी.

कुछ देर के बाद सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाने से उनकी मौत हो गयी. एक साथ दो घटनाएं होने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. घटना के बाद प्रमोद चौधरी के घर में भीड़ जुट गयी.

लोग भी इस घटना से काफी मर्माहत हैं. बताया जा रहा है कि बच्ची खेलते-खेलते कुएं में जा गिरी. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि बच्ची कुएं में गिर गयी है, तब तक काफी देर हो चुकी थी. इधर, दादा इंद्रदेव चौधरी की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी, पोती की मौत की खबर मिलते ही वह सदमे में चले गये और उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >