खेत में मिला शिवलिंग, कब्जे में लेने गयी पुलिस, हमला, पांच वाहन फूंके

एक ग्रामीण की मौत, पांच पुलिसकर्मी घायल बाबूबरही (मधुबनी) : बाबूबरही थाने के खोजपुर के नहर चौक के पास पिछले पांच अप्रैल को नवका गांव के एक खेत से मिले शिवलिंग को कब्जा करने गयी पुलिस पर बुधवार की रात हमला कर दिया गया. खोजपुर गांव स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग को ग्रामीणों ने स्थापित […]

एक ग्रामीण की मौत, पांच पुलिसकर्मी घायल
बाबूबरही (मधुबनी) : बाबूबरही थाने के खोजपुर के नहर चौक के पास पिछले पांच अप्रैल को नवका गांव के एक खेत से मिले शिवलिंग को कब्जा करने गयी पुलिस पर बुधवार की रात हमला कर दिया गया. खोजपुर गांव स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग को ग्रामीणों ने स्थापित किया था.
पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची थी. जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला, पूरे गांव के लोग मंदिर परिसर में जुट गये. पुलिस प्रशासन का विरोध कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस घटना में ग्रामीण की मौत हो गयी. पांच पुलिस के जवान सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आक्रोशित लोगों ने एक जेसीबी, फुलपरास डीएसपी की गाड़ी सहित पुलिस के पांच वाहनों व कई मोटरसाइकिलों में आग के हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >