आर्सेनिक ग्रस्त क्षेत्रों में हर रोज 10 लीटर शुद्ध पानी

नेशनल ग्रीन ट्रियूबनल (एनजीटी) ने राज्य भर के सभी आर्सेनिक ग्रस्त वार्डों में हर दिन प्रति व्यक्ति 10 लीटर शुद्ध पानी पीने और खाना बनाने के लिए पहुंचाने का निर्देश पीएचइडी को दिया है.

पटना : नेशनल ग्रीन ट्रियूबनल (एनजीटी) ने राज्य भर के सभी आर्सेनिक ग्रस्त वार्डों में हर दिन प्रति व्यक्ति 10 लीटर शुद्ध पानी पीने और खाना बनाने के लिए पहुंचाने का निर्देश पीएचइडी को दिया है. एक आदमी को हर दिन पीने के लिए औसत तीन से चार लीटर पानी की जरूरत होती है.इस निर्देश के बाद मुख्यालय ने सभी कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजा है, जिसमें साफ किया गया है कि निर्देश का पालन नहीं करने वाले पदाधिकारी खुद जिम्मेदार होंगे एवं उनके ऊपर कार्रवाई की जायेगी.

चापाकल को करना है चिह्नित : आर्सेनिक ग्रस्त क्षेत्रों में वैसे चापाकल को चिह्नित करना है, जिसमें आर्सेनिक की मात्रा नहीं हो अगर चापाकलों की संख्या कम हो, तो वहां टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम कर लोगों को हर दिन प्रति व्यक्ति 10 लीटर पानी देना है.

पीएचइडी 56,079 वार्डों में कर रहा है नल का जल पहुंचाने का काम : बिहार में कुल 8386 ग्राम पंचायतें व एक लाख 14 हजार 691 वार्ड है, जिनमें से पीएचइडी द्वारा 56,079 वार्डों में हर घर नल का जल पहुंचाया जायेगा और बाकी 58,612 वार्डों में हर घर नल का जल का काम पंचायती राज विभाग के द्वारा कराया जायेगा. पीएचइडी के लिए निर्धारित 56,079 वार्डों में से 30,497 वार्ड गुणवत्ता प्रभावित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >