Action Films On OTT: योद्धा जैसी एक्शन फिल्में है पसंद, तो देखें ये जबरदस्त 8 मूवीज, OTT पर हैं मौजूद

Action Films On OTT: सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म नें एक्टर धांसू एक्शन करते दिख रहे हैं. अगर आप भी एक्शन मूवीज के फैन है तो ये 8 मूवीज आपको जरूर देखनी चाहिए.

Action Films On OTT: अगर आपको योद्धा फिल्म पसंद आई है, तो आपको बताते है ऐसी ही एक्शन और मार-धाड़ से भरपूर फिल्में. इन मूवीज को आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

Yodha

योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरो में रिलीज हो गई है और फैंस को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है. फिल्म में खतरनाक एक्शन दिखाया गया है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना लीड रोल नजर आ रहे हैं.

Pathaan

पठान साल 2023 में रिलीज हुई स्पाई फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने लिखा और निर्देशित किया है. इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

Dabbang

दबंग फिल्म का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया है और इसका निर्माण अरबाज खान ने किया है. इसमें सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में है. इसकी कहानी चुलबुल पांडे नाम के आदमी के आगे पीछे घुमती है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Uri

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को साल 2019 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म की कहानी भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड है. इसमें विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इसे जी5 पर देख सकते है.

War

वॉर एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनन्द ने निर्देशित किया है. इसमें ऋतिक रोशन, उपदेश कुमार सिंह, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर लीड रोल में है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Bhaagi 2

बागी 2 एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे साजिद नाडियाडवाला ने निर्मित किया है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी लीड रोल में है. यह बागी का दूसरा पार्ट है इसका पहला पार्ट साल 2016 में रिलीज किया गया था. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Bell bottom

बेल बॉटम एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. इसे रंजीत एम तिवारी ने निर्देशित किया है. इसमें अक्षय कुमार, वानी कपूर और लारा दत्ता लीड रोल में है. इसकी कहानी साल 1984 की एयरलाइंस आईसी 421 की हाइजैक की कहानी पर बेस्ड है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Don 2

डॉन 2 फिल्म को फरहान अख्तर ने निर्मित किया है. इसमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में है. इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, ओम पुरी और कुणाल कपूर भी नजर आ रहे हैं. यह साल 2006 में बनी डॉन का दूसरा पार्ट है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Rrr

आरआरआर को राजामौली ने निर्देशित किया है. इसमें राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसकी कहानी साल 1920 के दौर की है, जब अंग्रेजों का भारत पर राज था. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Yodha Box Office Collection Day 1: योद्धा का पहले दिन नहीं चला जादू, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >