VIDEO: युजवेंद्र चहल भी हुए ‘6-7’ ट्रेंड के दीवाने, इंग्लैंड में किया Gen-Z सेलिब्रेशन

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में विकेट लेने के बाद एक वायरल '6-7' सेलिब्रेशन करके सुर्खियां बटोरी हैं. यह ट्रेंड दिल्ली की युवा क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी से शुरू हुआ था.

Yuzvendra Chahal Recreates Medhavi Bidhuri 6-7 Celebration: भारतीय क्रिकेट के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी से ज्यादा एक खास सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में हैं. नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेल रहे चहल ने लंकाशायर के खिलाफ मुकाबले में विकेट लेने के बाद ऐसा अंदाज दिखाया, जो कुछ दिन पहले दिल्ली प्रीमियर लीग में वायरल हुआ था.

चहल ने दिल्ली की युवा लेग स्पिनर मेधावी बिधूड़ी के चर्चित ‘6-7’ सेलिब्रेशन को दोहराया. खास बात यह है कि चहल ने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उनके सेलिब्रेशन के साथ मेधावी का मूल वीडियो भी नजर आया. इसके बाद यह क्लिप तेजी से वायरल होने लगी.

पहले समझिए क्या है ‘6-7’ सेलिब्रेशन?

‘6-7’ कोई क्रिकेट का पारंपरिक सेलिब्रेशन नहीं है. यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक जेस्चर है, जिसे खास तौर पर Gen Z और Gen Alpha के बीच लोकप्रिय बताया जा रहा है. इसमें दोनों हाथों को एक खास लय में ऊपर-नीचे किया जाता है और ‘6-7’ कहा जाता है. इसका कोई एक तय अर्थ नहीं है, बल्कि यह एक वायरल इंटरनेट ट्रेंड और मीम के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है. हाल में ही दिल्ली महिला प्रीमियर लीग के दौरान मेधावी बिधूड़ी ने ऐसे सेलिब्रेट किया था.

चहल ने इंग्लैंड में क्यों किया मेधावी वाला सेलिब्रेशन?

अब यही वायरल ट्रेंड इंग्लैंड पहुंच गया है और इसे भारतीय स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनाया है. नॉर्थम्पटनशायर और लंकाशायर के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में चहल ने विकेट लेने के बाद ‘6-7’ वाला जेस्चर किया. उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनके सेलिब्रेशन को मेधावी बिधूड़ी के वायरल वीडियो के साथ जोड़ा गया था. यानी मेधावी का वायरल सेलिब्रेशन अब दिल्ली से निकलकर इंग्लैंड तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा को छोड़ा पीछा, WTC में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

मेधावी बिधूड़ी ने कैसे शुरू किया ‘6-7’ सेलिब्रेशन?

महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली क्वींस की ओर से खेलते हुए मेधावी ने विकेट लेने के बाद यह खास अंदाज अपनाया. उन्होंने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की बल्लेबाज निशिका सिंह को आउट करने के बाद दोनों हाथों से ‘6-7’ वाला जेस्चर किया.

मेधावी की यह तस्वीर और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने उस मुकाबले में चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए थे. इसके पीछे मेधावी की जर्सी नंबर की भी दिलचस्प कहानी है. वह पहले नंबर 12 की जर्सी चाहती थीं, लेकिन वह नंबर उपलब्ध नहीं था. इसके बाद उनकी छोटी बहन ने उन्हें 67 नंबर चुनने का सुझाव दिया. यहीं से जर्सी नंबर 67 और वायरल ‘6-7’ ट्रेंड का कनेक्शन बन गया.

टीम इंडिया में वापसी पर चहल की नजर

युजवेंद्र चहल लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और सीमित ओवरों में भी उनकी स्थिति पहले जैसी मजबूत नहीं रही है. ऐसे में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलना उनके लिए अपनी गेंदबाजी को साबित करने का एक मौका है. 2026 में नॉर्थम्पटनशायर के लिए उनका यह तीसरा कार्यकाल है. इससे पहले वह वनडे कप में भी टीम के लिए खेल चुके हैं और वहां भी विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें: 'आप नहीं जानते उसने क्या कहा...', श्रीलंकाई गेंदबाज को हेडबट करने पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >