पापा के लिए 1.32 करोड़ की लग्जरी कार! यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे पर जीता सबका दिल, तस्वीरें हुईं वायरल

Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे पर अपने पिता को एक कीमती तोहफा दिया है. उन्होंने अपने पापा के लिए लगभग 1.32 करोड़ रुपये की लग्जरी कार खरीदी है. इस बात की जानकारी यशस्वी के भाई ने सोशल मीडिया पर कार की तस्वीरें पोस्ट करके दी.

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह न मिलने के कारण यशस्वी जायसवाल चर्चा में हैं. हालांकि, इस बीच उन्होंने मैदान से बाहर कुछ ऐसा किया है जिसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। 21 जून को फादर्स डे के मौके पर इस स्टार ओपनर ने अपने पिता को एक बेहद कीमती लग्जरी कार गिफ्ट की. यशस्वी के भाई तेजस्वी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास और भावुक पल की तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

माता-पिता की सादगी ने जीता दिल

टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल अपनी पूरी फैमिली के साथ नई गाड़ी की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंचे. इस दौरान टीम में सिलेक्शन न होने की चर्चाओं से दूर पूरा परिवार इस पल का आनंद लेता दिखा. सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें यशस्वी के माता-पिता बेहद साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं. पिता की इस जमीनी सादगी ने फैंस का दिल छू लिया है. यशस्वी ने अपने पापा को मर्सिडीज GLS गिफ्ट की है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.32 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

शतक के बावजूद क्यों कटे यशस्वी के पत्ते

गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के लिए एक शानदार नाबाद शतक (110 रन) जड़ा था और टीम को आसान जीत दिलाई थी. इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद जब उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली, तो सोशल मीडिया पर फैंस हैरान रह गए. दरअसल, यशस्वी को बाहर रखने के पीछे कोई खराब फॉर्म नहीं, बल्कि टीम का कॉम्बिनेशन है. कप्तान शुभमन गिल खुद वनडे में बतौर ओपनर खेलते हैं और यशस्वी भी ओपनर बल्लेबाज हैं, जिसके चलते टीम में दोनों का कॉम्बिनेशन फिट नहीं बैठ पा रहा था.

इसे भी पढ़े- …तो खत्म हुआ बेन स्टोक्स का ‘नाइटक्लब ड्रामा’! तीसरे टेस्ट से पहले फैंस के लिए आ गई सबसे बड़ी खुशखबरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >