जायसवाल-फर्नांडो की लड़ाई पर ICC का फैसला, दोनों की मैच फीस कटी; मिला 1-1 डिमेरिट प्वाइंट

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुई मैदान पर झड़प मामले में ICC ने अपना फैसला सुना दिया है. दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का जुर्माना लगा है और उन्हें डिमेरिट पॉइंट भी मिले हैं.

Yashasvi Jaiswal Headbutt: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान मैदान पर हुई तीखी झड़प के मामले में आईसीसी ने अपना फैसला सुना दिया है. भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही दोनों को एक-एक डिमेरिट पॉइंट्स भी दिया गया है.

आईसीसी के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों को लेवल-1 के कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का दोषी पाया गया है. यह कार्रवाई कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान दोनों के बीच हुए विवाद के बाद की गई है.

क्या हुआ था यशस्वी जायसवाल और फर्नांडो के बीच?

दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर विवाद हो गया था. फर्नांडो ने जायसवाल को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था. इसके बाद भारतीय बल्लेबाज वापस लौटने के दौरान पलटकर फर्नांडो के पास पहुंचे. दोनों के बीच कुछ देर तक कहासुनी हुई. मामला इतना बढ़ गया कि जायसवाल ने फर्नांडो को सिर से टक्कर मार दी. श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच में आकर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया.

ये भी पढ़ें: 'आप नहीं जानते उसने क्या कहा...', श्रीलंकाई गेंदबाज को हेडबट करने पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

दोनों को मिली सजा

आईसीसी ने अब दोनों खिलाड़ियों पर एक समान कार्रवाई की है. यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो की मैच फीस में 25 फीसदी की कटौती होगी. इसके अलावा दोनों को एक-एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है. लेवल-1 के उल्लंघन के मामलों में आमतौर पर मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है और खिलाड़ी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में डिमेरिट प्वाइंट जोड़े जा सकते हैं.

जायसवाल ने दी थी सफाई

विवाद के बाद यशस्वी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी. उन्होंने आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें यह नहीं पता कि फर्नांडो ने उस समय उनसे क्या कहा था. जायसवाल ने लिखा था, “अगर आप नहीं जानते कि उसने क्या कहा, तो कृपया अपना फैसला न सुनाएं. अगर कोई सीमा पार करता है, तो हमें उसे बताना होगा. भारत लड़ेगा और जवाब देगा.”

ये भी पढ़ें: VIDEO: युजवेंद्र चहल भी हुए ‘6-7’ ट्रेंड के दीवाने, इंग्लैंड में किया Gen-Z सेलिब्रेशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >