महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, लगातार तीसरी बार निगार सुल्ताना को कमान

बांग्लादेश ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषणा कर दी है. 15 सदस्यीय टीम की कमान निगार सुल्ताना को सौंपी गई है.

Womens T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. निगार सुल्ताना की कप्तानी में 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की घोषणा की गई है. निगार सुल्ताना लगातार तीसरे टी20 विश्व में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगी.

महिला टी20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की टीम टॉप ऑर्डर बैटर ताज नेहर की वापसी हुई है. जबकि सरमिन सुल्ताना को ड्रॉप कर दिया गया है.

बांग्लादेश की टीम 25 मई को एडिनबर्ग के लिए रवाना होगी. वहां टीम स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी. इसके बाद टी20 विश्व कप के वॉर्म-अप मैच खेलेगी. टी20 विश्व कप में बांग्लादेश नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप 1 में है. टीम 14 जून को एजबेस्टन में नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी.

महिला टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश की टीम

निगार सुल्ताना (कप्तान, विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर, सोभना मोस्टरी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फहीमा खातून, फरिहा इस्लाम, मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर.

मुख्य चयनकर्ता ने ताज नेहर को लेकर क्या कहा?

टीम के मुख्य चयनकर्ता सज्जाद अहमद ने कहा कि नेहर को उनकी विविधता की वजह से सरमिन पर प्राथमिकता दी गई है. नेहर बल्लेबाजी क्रम में नंबर 1 से नंबर 6 के बीच बैटिंग कर सकती हैं. वह आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं.

तीसरी बार वर्ल्ड कप में कप्तानी करेगी निगार सुल्ताना

2023 और 2024 एडिशन में टीम की कप्तानी कर चुकीं निगार सुल्ताना की टीम में इस बार युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का भी मिश्रण है. अनुभवी खिलाड़ी के रूप में फहीमा खातून शामिल हैं, जो अपना सातवां टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं. फहीमा के अलावा नाहिदा अख्तर, रितु मोनी, और कप्तान निगार 2016 से टीम का हिस्सा हैं. मौजूदा टीम में 11 ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने यूएई में आयोजित 2024 का टी20 विश्व कप खेला था.

यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat का बड़ा ऐलान, WFI के नोटिस के बाद भी लड़ाई जारी रखने का किया फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >