इंग्लैंड का जीत के साथ वर्ल्ड कप आगाज, वॉट हॉज की पारी से श्रीलंका पस्त

Womens T20 World Cup 2026: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मैच में श्रीलंका को 87 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस धमाकेदार जीत की स्टार इंग्लैंड की डेनी वॉट हॉज रहीं.

Womens T20 World Cup 2026: इंग्लैंड महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में श्रीलंका को 87 रनों से हराकर अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने डैनी वॉट हॉज के नाबाद शतक (105 रन, 62 गेंद) की मदद से रिकॉर्ड 219 रन बनाए. यह महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर

स्थानटीमस्कोरप्रतिद्वंद्वीवर्ष
1इंग्लैंड219/1श्रीलंका2026
2इंग्लैंड213/5पाकिस्तान2023
3साउथ अफ्रीका195/3थाईलैंड2020
4भारत194/5न्यूजीलैंड2018

टूटते-टूटते बचा भारत का महा-रिकॉर्ड

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत ही बेहद धमाकेदार रही. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई कि दोनों टीमों ने मिलकर कुल 351 रन ठोक दिए. यह महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इस मामले में अब भी साल 2018 का भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच शीर्ष पर काबिज है, जहाँ दोनों टीमों ने मिलकर 354 रन बनाए थे. श्रीलंका की टीम इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब थी. अगर वे केवल 4 रन और बना लेते, तो भारत और न्यूजीलैंड का यह 8 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाता.

फ्रेया केम्प का ड्रीम डेब्यू

इंग्लैंड की युवा सनसनी फ्रेया केम्प ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने सफर का बेहद धमाकेदार आगाज किया है. अपने डेब्यू मैच में ही कातिलाना गेंदबाजी करते हुए केम्प ने 4 विकेट चटकाए और इतिहास रच दिया. वह महिला टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेने वाली दुनिया की सिर्फ तीसरी और इंग्लैंड की दूसरी महिला गेंदबाज बन गई हैं. डैनी वायट (इंग्लैंड) ने साल 2010 में उन्होंने अपने पहले ही वर्ल्ड कप मैच में 4 विकेट लिए थे. डायना डेविड (भारत) ने भी साल 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लेकर यह कारनामा किया था.

इसे भी पढ़े- धर्मशाला वनडे से पहले फैंस की बढ़ी टेंशन, मैच रद्द होने का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >