न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच कल, न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

Women's T20 World Cup 2026: महिला टी 20 विश्वकप के सांतवे मैच में कल न्यूजीलैंड और श्रीलंका आमने-सामने होंगी.

Women’s T20 World Cup 2026 :आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का सातवां मुकाबला कल साउथेम्प्टन के मैदान पर खेला जाएगा, जहां ग्रुप 2 की दो मजबूत टीमें डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड और एशिया कप विजेता श्रीलंका आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद निर्णायक साबित होने वाला है. न्यूजीलैंड की टीम जहां अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं चमारी अटापट्टू की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर कीवियों को कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

न्यूजीलैंड का पलड़ा रहा है भारी

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने एकतरफा दबदबा बनाते हुए 12 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंकाई टीम को केवल 2 मैचों में ही सफलता मिल सकी है. हालांकि इन आंकड़ों में भले ही न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा हो, लेकिन पिछले कुछ समय में श्रीलंका ने दुनिया की बड़ी से बड़ी टीमों को धूल चटाकर यह साबित किया है कि उन्हें कम आंकना कीवी टीम के लिए भारी भूल साबित हो सकता है.

बारिश के आसार कम

साउथेम्प्टन के हैम्पशायर बाउल मैदान पर मैच के दौरान मौसम काफी ठंडा रहने का अनुमान है, जहां तापमान 16°C से 18°C के बीच रहेगा. आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन राहत की बात यह है कि बारिश की आशंका केवल 10% है, जिससे दर्शकों को पूरे 40 ओवरों का रोमांचक खेल देखने को मिलेगा. पिच की बात करें तो इंग्लैंड की पारंपरिक परिस्थितियों की तरह यहाँ भी शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और अतिरिक्त बाउंस मिलने की उम्मीद है, जिसके कारण पावरप्ले में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस बड़े मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन और स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर पर टीम को जीत दिलाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी, क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखती हैं. दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से अपनी कप्तान चमारी अटापट्टू की विस्फोटक बल्लेबाजी और शुरुआती शुरुआत पर निर्भर करेगी, जबकि मध्यक्रम और गेंदबाजी विभाग को मजबूती देने में ऑलराउंडर कविशा दिलहारी की भूमिका इस मैच में सबसे महत्वपूर्ण रहने वाली है.

न्यूजीलैंड स्क्वाड : सोफी डिवाइन (कप्तान), अमेलिया केर, सूजी बेट्स, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलिडे, लिया ताहुहु, जेस केर, रोजमेरी मायर, जॉर्जिया प्लिमर, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), इडन कार्सन, फ्रैन जोनास, मौली पेनफोल्ड, और नैंसी पटेल.

श्रीलंका स्क्वाड : चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, विश्मी गुणरत्ने, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, इनोका रानावीरा, उदेशिका प्रबोधनी, हासिनी परेरा, हंसिमा करुणारत्ने, इनोशी प्रियदर्शनी, अचिनी कुलसूर्या, और काव्या कविंदी.

ये भी पढ़े : रोमांचक मैच में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Swayam Rishi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >