Vaibhav Suryavanshi U19 team: वैभव सूर्यवंशी U-19 टीम से बाहर, आखिर क्यों?

Vaibhav Suryavanshi U19 team: क्रिकेट में चर्चा में रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U-19 सीरीज में जगह नहीं मिली है. इसका कारण BCCI की U-19 क्रिकेट नीति है, जो एक खिलाड़ी को दोबारा U-19 वर्ल्ड कप खेलने की अनुमति नहीं देती.

Vaibhav Suryavanshi U19 team: वैभव सूर्यवंशी का नाम इस समय भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले युवा खिलाड़ियों में है. सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले वैभव ने 2026 U-19 वर्ल्ड कप में भी धमाल मचाया था. इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली भारत की U-19 सीरीज में उनका नाम नहीं है. आखिर ऐसा क्यों?

वैभव को क्यों नहीं मिली U-19 टीम में जगह?

इसका सीधा संबंध BCCI की U-19 क्रिकेट नीति से है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड की नीति के तहत एक खिलाड़ी U-19 वर्ल्ड कप में दोबारा हिस्सा नहीं ले सकता, भले ही उम्र के लिहाज से वह अगले एडिशन के लिए योग्य क्यों न हो. इसी वजह से U-19 वर्ल्ड कप 2026 खेल चुके वैभव के लिए आगे के U-19 वर्ल्ड कप के दरवाजे बंद माने जा रहे हैं.

इसे भी पढ़े- Saiyami Kher Rohit Sharma: रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप में देखना चाहती हैं सैयामी खेर, ट्रॉफी को लेकर कही ये बात

14 साल की उम्र में रचा था इतिहास

वैभव ने 2026 U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन ठोक दिए थे. उनकी पारी में 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे. इस प्रदर्शन के बाद उनका नाम दुनियाभर में छा गया.

सहवाग और द्रविड़ के बेटों की हुई एंट्री

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U-19 वनडे टीम में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को जगह मिली है. हालांकि दोनों को मल्टी-डे टीम में शामिल नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़े- BCCI on Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित-विराट खेलेंगे वर्ल्ड कप 2027? BCCI के प्लान से बढ़ा सस्पेंस

वैभव सूर्यवंशी (फोटो—एक्स)

कब-कब होंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया U-19 मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन U-19 वनडे 18, 21 और 23 सितंबर को राजकोट में खेले जाएंगे. इसके बाद 27-30 सितंबर को राजकोट और 5-8 अक्टूबर को अहमदाबाद में दो मल्टी-डे मुकाबले होंगे. यानी वैभव का U-19 टीम से बाहर होना उनके खराब प्रदर्शन की वजह से नहीं है. वह अब युवा क्रिकेट के इस स्तर से आगे निकल चुके हैं और उनकी नजरें सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम और बड़ा करने पर होंगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >