संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से क्यों किया गया बाहर? BCCI ने तोड़ी चुप्पी

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से संजू सैमसन के बाहर होने पर मचे विवाद के बीच BCCI ने अपना पक्ष साफ कर दिया है. बोर्ड का कहना है कि सैमसन को टीम से बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किए जाने पर उठे विवाद के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है. बोर्ड का कहना है कि सैमसन को टीम से बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें इस दौरे के लिए आराम दिया गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चयन समिति से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिम्बाब्वे दौरे का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मौका देना है. ऐसे में सैमसन को टीम में शामिल करने का कोई खास औचित्य नहीं था, क्योंकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना भी कम थी.

संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया

अधिकारी ने कहा, "लोग यह क्यों नहीं समझ रहे कि संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया है? वह सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में उन्हें इस दौरे से ब्रेक देना बेहतर समझा गया. जब उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिलना था, तो सिर्फ टीम के साथ ले जाने का क्या फायदा? वह अब सीनियर खिलाड़ी हैं."

श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान बनाए गए हैं. इंग्लैंड दौरे पर मौजूद कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, लेकिन सैमसन की गैरमौजूदगी इसलिए ज्यादा चर्चा में रही क्योंकि मैनचेस्टर टी20 में प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने के सिर्फ दो दिन बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे की टीम में भी जगह नहीं मिली.

युवा खिलाड़ियों को साबित करने का मिलेगा पूरा मौका

जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग विकल्प के रूप में मौजूद रहेंगे. चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दिया है कि इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का पूरा अवसर मिलेगा.

जिम्बाब्वे दौरा के लिए भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

'थाला फॉर ए रीजन', फीफा ने धोनी को खास अंदाज में दी 45वें जन्मदिन की बधाई

अफगानिस्तान क्रिकेट के 'हीरो' शपूर जादरान नहीं रहे, 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >