टीम इंडिया में फिर हुई लक्ष्मण की वापसी, गंभीर से क्यों छीनी गई एशियन गेम्स की जिम्मेदारी?

सितंबर में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने व्यस्त शेड्यूल के चलते BCCI ने कोचिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। वीवीएस लक्ष्मण एशियन गेम्स में पुरुष टीम के हेड कोच होंगे, जबकि गौतम गंभीर वेस्टइंडीज सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

VVS Laxman to Coach India in Asian Games: भारतीय क्रिकेट टीम के सामने सितंबर में ऐसा शेड्यूल है, जहां एक ही समय पर दो अलग-अलग मोर्चों पर टीम इंडिया मैदान में नजर आएगी. एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें उतरेंगी, वहीं इसी दौरान वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर होगी. दोनों प्रतियोगिताओं की तारीखों में टकराव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोचिंग व्यवस्था को अलग-अलग करने का फैसला किया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवीएस लक्ष्मण एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच की भूमिका संभालेंगे, जबकि गौतम गंभीर सीनियर टीम के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज पर ध्यान देंगे. यह कोई स्थायी बदलाव नहीं है, बल्कि व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर के कारण तैयार की गयी अस्थायी व्यवस्था है.

एक टीम और दो अलग कोचिंग सेटअप

इस पूरे मामले की सबसे बड़ी वजह टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम है. एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज दौरे के मुकाबले लगभग एक ही समय में होने के कारण हो रहा है. ऐसे में भारतीय टीम का एक ही कोचिंग स्टाफ दोनों जगह उपलब्ध नहीं हो सकता.

BCCI ने ऐसे हालात में पहले भी अलग-अलग टीमों के लिए अलग कोचिंग व्यवस्था का इस्तेमाल किया है. इस बार भी मुख्य टीम के कोच गौतम गंभीर को वेस्टइंडीज सीरीज की जिम्मेदारी संभालनी होगी, जबकि एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण के नेतृत्व में अलग सपोर्ट स्टाफ तैयार किया गया.

ये भी पढ़ें: क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-कोहली-जडेजा? आज BCCI की बैठक में होगा फैसला

लक्ष्मण के लिए नहीं है नई भूमिका

वीवीएस लक्ष्मण के लिए भारतीय टीम की कोचिंग करना नया नहीं है. वह इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर सीनियर टीम के साथ मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं. वह फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि लक्ष्मण का एशियन गेम्स से भी पुराना कनेक्शन है. 2023 में हांगझोउ एशियन गेम्स के दौरान भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था और उस टीम के कोचिंग सेटअप में लक्ष्मण की अहम भूमिका थी. अब 2026 में एक बार फिर उन्हें इसी बहुराष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम की कमान संभालने का मौका मिल रहा है.

लक्ष्मण के साथ कौन-कौन रहेगा?

एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण के साथ सपोर्ट स्टाफ में ऋषिकेश कनितकर और सुनील जोशी जैसे अनुभवी नाम शामिल हैं. इसके अलावा भारतीय दल के लिए क्रिकेट का सपोर्ट स्टाफ काफी बड़ा रखा गया है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन गेम्स के लिए क्रिकेट से जुड़े कुल 20 कोच और सपोर्ट स्टाफ को मंजूरी दी गयी है. इससे साफ है कि BCCI और भारतीय खेल प्रबंधन एशियन गेम्स में क्रिकेट से गोल्ड मेडल की उम्मीद को लेकर पूरी तैयारी कर रहा है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में 1000 रुपये में देख सकेंगे भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच, जानें कहां और कैसे खरीदे टिकट?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >