VVS Laxman On Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक महान बल्लेबाज के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में भी है जो अपने प्रदर्शन और फिटनेस को लेकर बेहद ऊंचे मानक तय करते हैं. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख और पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी कोहली के इसी रवैये की जमकर तारीफ की है. लक्ष्मण ने उन्हें 'बेहतरीन प्रोफेशनल' और युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श बताया.
मानकों को हासिल करने की करते है कोशिश
बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लक्ष्मण ने कहा कि विराट जिस टीम के लिए भी खेलते हैं, वहां अपने तय किए हुए मानकों को हासिल करने की पूरी कोशिश करते हैं. उनके मुताबिक, कोहली की यही आदत उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है. वह सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन करने की कोशिश नहीं करते, बल्कि अपने लिए लगातार नए और ऊंचे स्तर तय करते रहते हैं.
Also Read: सीओई सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं... चोटिल खिलाड़ियों पर उठे सवालों पर बोले वीवीएस लक्ष्मण
विराट को कई प्लेयर्स मानते है रोल मॉडल
लक्ष्मण ने कहा कि विराट कोहली की कार्यशैली और प्रतिबद्धता का असर ड्रेसिंग रूम में मौजूद दूसरे खिलाड़ियों पर भी पड़ता है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटर और साथी खिलाड़ी उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं और उनके जैसा बनने की कोशिश करते हैं. लक्ष्मण के मुताबिक, कोहली का करियर इस बात का उदाहरण है कि लगातार ऊंचे मानक बनाए रखना और उन्हें हासिल करने की कोशिश करना किसी खिलाड़ी को कितना खास बना सकता है.
बुमराह-साई सुदर्शन की फिटनेस पर बोले लक्ष्मण
लक्ष्मण ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर खिलाड़ियों की चोटों को लेकर उठ रहे सवालों पर भी सफाई दी. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होने के मामले में किसी को दोषी ठहराने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि CoE, टीम मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और चयन समिति के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर लगातार समन्वय बना रहता है. बुमराह और सुदर्शन को टीम में फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन चुना गया था और उनकी रिकवरी की प्रगति धीमी होने पर चयन समिति और कोचिंग स्टाफ को समय पर जानकारी दी गई थी.
Also Read: SL vs IND: टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए आई अच्छी खबर, वॉर्म-अप मैच में बैटिंग करने उतरे शुभमन गिल
