अजीत अगरकर की जगह चीफ सेलेक्टर नहीं बनना चाहते VVS लक्ष्मण? BCCI के सामने बढ़ी चुनौती

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में समाप्त हो रहा है. ऐसे में BCCI के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने चीफ सेलेक्टर बनने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है.

भारतीय क्रिकेट के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में खत्म होने वाला है. ऐसे में ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सामने चुनौती बढ़ गई है. अगर अजीत अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया तो उनकी जगह किसे यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. इसी बीच पूर्व खिलाड़ी और सीओई (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को लेकर एक अपडेट सामने आया है.

वीवीएस लक्ष्मण नहीं बनाना चाहते है चीफ सेलेक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने अगरकर के विकल्प के तौर पर वीवीएस लक्ष्मण के नाम पर विचार किया था. अब ताजा जानकारी के अनुसार लक्ष्मण फिलहाल चीफ सेलेक्टर बनने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं. हालांकि, भारतीय क्रिकेट में परिस्थितियां तेजी से बदलती हैं और ऐसे में लक्ष्मण के रुख में आगे बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें: सीओई सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं... चोटिल खिलाड़ियों पर उठे सवालों पर बोले वीवीएस लक्ष्मण

इससे पहले भी राहुल द्रविड़ मुख्य कोच बनने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी. 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद भी द्रविड़ पद छोड़ना चाहते थे, लेकिन रोहित शर्मा के समझाने के बाद उन्होंने अपना कार्यकाल आगे बढ़ाया था.

2024 में भी ठुकराया था हेड कोच का पद

वीवीएस लक्ष्मण इससे पहले 2024 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने की दौड़ में भी शामिल थे, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार नहीं किया था. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित CoE में दो साल की जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया. रविवार को BCCI सचिव देवजीत सैकिया भी CoE पहुंचे थे. उन्होंने लक्ष्मण से मुलाकात कर भारतीय टीम में हाल के दिनों में बढ़ी चोटों की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस और चोटों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

अगरकर के भविष्य पर भी सस्पेंस

अगरकर का मौजूदा कार्यकाल सितंबर में समाप्त होना है. ऐसे में BCCI के सामने महत्वपूर्ण सवाल यह है कि उन्हें आगे भी जिम्मेदारी दी जाए या 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया जाए. अगरकर को विस्तार नहीं मिलता है तो कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर इस पद के संभावित दावेदार हो सकते हैं. हालांकि, अभी तक BCCI की ओर से नए चीफ सेलेक्टर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

मुख्य चयनकर्ता का पद का काफी चुनौतीपूर्ण

मुख्य चयनकर्ता का पद काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है. खासकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम के चयन, खिलाड़ियों की फिटनेस और भविष्य की रणनीति को लेकर इस भूमिका की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. ऐसे में अगरकर के भविष्य को लेकर आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट में हलचल और तेज होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6... टोबी एल्बर्ट ने कूटे 86 रन, 232 की स्ट्राइक रेट से जड़े 8 छक्के


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >