18 अगस्त, 18 जर्सी नंबर और 18 साल...जानिए किंग कोहली के वो रिकॉर्ड जो उन्हें बनाते हैं सबसे खास

विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण की 18वीं वर्षगांठ पर, उनके 85 शतकों और अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नज़र डालें. जानें कैसे वेस्टइंडीज से निकले इस सितारे ने क्रिकेट की दुनिया बदल दी.

Virat Kohli International Debut: 18 अगस्त 2008... क्रिकेट की दुनिया के लिए यह तारीख बेहद खास है. इसी दिन भारतीय क्रिकेट को विराट कोहली के रूप में ऐसा सितारा मिला, जिसने आने वाले वर्षों में रिकॉर्ड्स की पूरी किताब बदल दी. वेस्ट दिल्ली से निकलकर घरेलू क्रिकेट में संघर्ष करने वाले कोहली ने 2008 में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया और उसी साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा. डेब्यू मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 12 रन निकले, लेकिन इसके बाद जो कहानी लिखी गई, वह भारतीय क्रिकेट की सबसे यादगार कहानियों में शामिल हो गई.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 85 शतक

विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी, फिटनेस, आक्रामक अंदाज और मुश्किल परिस्थितियों में प्रदर्शन करने की क्षमता से खुद को दुनिया के महान बल्लेबाजों की कतार में खड़ा किया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28 हजार से ज्यादा रन और 85 शतक उनके नाम हैं. अब क्रिकेट फैंस उनकी अगली सेंचुरी का इंतजार कर रहे हैं, जो उन्हें सचिन तेंदुलकर के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय शतक तक पहुंचने वाला दूसरा बल्लेबाज बना सकती है.

एक दशक में 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन

विराट कोहली दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक दशक में 20 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए. 2010 से 2019 के बीच उन्होंने 386 मैचों में 20,960 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 57.58 रहा और उन्होंने 69 शतक तथा 98 अर्धशतक लगाए. वनडे में गैर-ओपनर बल्लेबाज के तौर पर पांच बार 150 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. इस सूची में उनके पीछे विव रिचर्ड्स और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज हैं.

2018 में ICC अवॉर्ड्स पर किया कब्जा

विराट के करियर का 2018 साल सबसे शानदार वर्षों में गिना जाता है. उन्होंने उस साल 37 मैचों में 2,735 रन बनाए. उनके बल्ले से 11 शतक निकले. इसी प्रदर्शन के दम पर वह एक ही साल में ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और ODI प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी बने.

10 लगातार वनडे पारियों में 995 रन

दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान कोहली का बल्ला जमकर बोला था. उन्होंने लगातार 10 वनडे पारियों में 995 रन बनाए, जिसमें पांच शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे. इसी दौर में वह 10 हजार वनडे रन तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज भी बने. विराट कोहली के 59 अंतरराष्ट्रीय शतक टीम की जीत में आए हैं. खास तौर पर वनडे में उनका रिकॉर्ड शानदार है. उनके 54 वनडे शतकों में से 44 भारत की जीत में आए हैं.

Also Read: ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

टेस्ट में सात दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान

कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में सात दोहरे शतक हैं, जो किसी कप्तान द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा दोहरे शतक हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 1,176 दिनों में हासिल की, जबकि महान डॉन ब्रैडमैन को अपने पहले सात दोहरे शतक पूरे करने में 1,484 दिन लगे थे.

IPL में नौ बार 500+ रन

टी20 क्रिकेट में भी कोहली ने खुद को लगातार साबित किया है. वह IPL में नौ अलग-अलग सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं. 2023 से 2026 के बीच उन्होंने लगातार चार सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए. इनमें 2025 और 2026 के सीजन में उनकी टीम ने खिताब भी जीता. वहीं T20 विश्व कप में कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 35 मैचों में 1,292 रन बनाए हैं. उनका एक और खास रिकॉर्ड यह है कि जब भी वह T20 विश्व कप मैच में नाबाद लौटे, भारत को जीत मिली. वह टूर्नामेंट में आठ बार नाबाद रहे हैं और इन पारियों में 464 रन बनाए हैं.

Also Read: बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का एक्शन, वेदराल्ड बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

छह टीमों के खिलाफ टेस्ट में डबल सेंचूरी

कोहली ने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दोहरे शतक लगाए हैं. अलग-अलग टीमों के खिलाफ दोहरे शतक लगाने के मामले में वह कुमार संगकारा और यूनिस खान जैसे दिग्गजों के साथ खास क्लब में शामिल हैं. कोहली ने वनडे क्रिकेट में 12 बार लगातार दो पारियों में शतक लगाए हैं. यह इस फॉर्मेट में एक रिकॉर्ड है. उनके बाद एबी डिविलियर्स सात बार इस उपलब्धि के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 से ज्यादा का औसत

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शीर्ष रन स्कोररों में कोहली की एक और खास उपलब्धि है. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उनका बल्लेबाजी औसत 52.71 है. वह शीर्ष 20 अंतरराष्ट्रीय रन स्कोररों में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका सभी फॉर्मेट मिलाकर औसत 50 से ज्यादा है. वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने 22 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता है. इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर के 20 पुरस्कारों से भी आगे हैं.

Also Read: गॉल टेस्ट में श्रीलंका के लिए आई बुरी खबर, फील्डिंग के दौरान इस सीनियर खिलाड़ी को ले जाया गया अस्पताल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >