आजादी के जश्न के बीच भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर जीती थी वनडे सीरीज, कोहली ने जड़ा था 43वां शतक

15 अगस्त की रात को भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास पल था. विराट कोहली के तूफानी शतक और क्रिस गेल की विदाई ने इस जीत को और यादगार बना दिया. बारिश से बाधित मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज अपने नाम की.

Kohli 43rd Century and Chris Gayle Retirement Match:15 अगस्त सिर्फ भारत की आजादी का दिन नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी कई यादगार पलों से जुड़ा रहा है. ऐसी ही एक रात थी, जब आधी रात के बाद खत्म हुए मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले ने ऐसा शोर मचाया था कि स्वतंत्रता दिवस का जश्न और भी खास हो गया. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी. इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 114 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी.

कोहली ने जड़ा शानदार था शतक

भारत ने 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया. इसके बाद विराट कोहली और शिखर धवन ने पारी को संभाला. धवन 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ऋषभ पंत एक बार फिर गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला. उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों में 65 रन की तेजतर्रार पारी खेली. अय्यर ने कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी कर भारत की जीत आसान कर दी.

11 रन पर मिला जीवनदान

दूसरे छोर पर कोहली ने बेहद संयम के साथ पारी को आगे बढ़ाया. उन्हें 11 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला, जब केमो पॉल की गेंद पर उनका कैच विकेटकीपर शाई होप ने छोड़ दिया. इसके बाद कोहली ने वेस्टइंडीज को कोई और मौका नहीं दिया. उन्होंने 99 गेंदों में नाबाद 114 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल थे. इस पारी के दौरान कोहली ने अपना 43वां वनडे शतक पूरा किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन का आंकड़ा भी पार किया. उन्होंने कार्लोस ब्रेथवेट की गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर भारत को जीत दिलाई.

Also Read: श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन से चली जाएगी गौतम गंभीर की नौकरी? जानिए क्या है पूरा समीकरण

गेल ने भी मचाया था तूफान

भारत के सामने 255 रन का लक्ष्य रखने में क्रिस गेल की तूफानी पारी का बड़ा योगदान रहा. गेल अपना आखिरी वनडे मैच खेल रहें थे. अपने आखिरी वनडे में गेल ने महज 41 गेंदों में 86 रन ठोक दिए. उनकी पारी में आठ चौके और पांच छक्के शामिल रहे. गेल के आउट होने के बाद भारतीय खिलाड़ी उनके पास पहुंचे और हाथ मिलाकर उन्हें विदाई दी. विराट कोहली ने उनके साथ गेल के मशहूर अंदाज में डांस भी किया. गेल ने भी हेलमेट को हवा में उछालकर कैच किया और बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया. यह दृश्य इस मुकाबले की सबसे यादगार तस्वीरों में से एक बन गया.

Also Read: स्टार्क बने सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज, बांग्लादेश के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

बारिश के कारण 35 ओवर्स का हुआ था मैच

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए इस मुकाबले को बारिश के कारण 35-35 ओवर का कर दिया गया था. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 240 रन बनाए. डकवर्थ-लुईस नियम के तहत भारत को 255 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 33वें ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. 15 अगस्त की रात करीब 3 बजे खत्म हुआ यह मुकाबला इसलिए भी खास बन गया, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को जीत, कोहली का शतक और गेल की यादगार विदाई-तीनों एक साथ देखने को मिले.

Also Read: ICC Rankings में इंडियन प्लेयर्स का जलवा, टेस्ट में बाबर की टॉप-10 में वापसी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >