Vinesh Phogat का बड़ा ऐलान, WFI के नोटिस के बाद भी लड़ाई जारी रखने का किया फैसला

WFI के कारण बताओ नोटिस और बैन के बावजूद विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर संघर्ष जारी रखने का संकेत दिया, जबकि फेडरेशन ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती महासंघ ने तीन बार की ओलंपियन विनेश फोगाट को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इस नोटिस के बावजूद विनेश फोगाट ने अपनी लड़ाई जारी रखने का संकेत दी. फोगाट को फेडरेशन ने कुछ दिनों के लिए सभी टूर्नामेंट्स से बैन कर दिया है.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए विनेश ने लिखा, “जिंदगी किसी गहरे भंवर में फंसी हुई है. दुनिया मेरे किरदार में कमियां ढूंढती रहती है. जिंदगी ने हमेशा आपका सिर ऊंचा रखा है. किसी तलवार में इतनी ताकत नहीं कि उसे झुका सके. वह इस झटके के बावजूद लड़ाई जारी रखने का पक्का इरादे रखती हैं.”

विनेश फोगाट को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में विनेश पर अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. विनेश को 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है.

फेडरेशन ने 15 पन्नों के नोटिस में लगाए कई आरोप

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया 15 पन्नों के नोटिस में यह आरोप लगाया कि विनेश ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एंटी-डोपिंग नियमों के तहत संन्यास से वापस आने वाले एथलीटों के लिए जरूरी छह महीने की नोटिस अवधि पूरी नहीं की है. इसका अर्थ यह हुआ कि दो बार की विश्व चैंपियनशिप को कुश्ती में वापसी के लिए इंतजार करना होगा.

नोटिस में कहा गया है कि पेरिस ओलंपिक विवाद के दौरान विनेश के कामों से भारतीय कुश्ती की प्रतिष्ठा को हमेशा के लिए नुकसान हुआ है. डब्ल्यूएफआई के संविधान, यूडब्ल्यूडब्ल्यू इंटरनेशनल रेसलिंग नियम और एंटी-डोपिंग गाइडलाइंस का उल्लंघन किया गया है.

विनेश का इंतजार और बढ़ा

विनेश की नजर रविवार से गोंडा में शुरू हो रहे नेशनल ओपन रैंकिंग इवेंट के माध्यम से वापसी पर थी. लेकिन अब विनेश को वापसी के लिए और इंतजार करना होगा. विनेश ने 2024 में पेरिस ओलंपिक के फाइनल में ज्यादा वजन की वजह से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद संन्यास ले लिया था.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table में गुजरात ने लगाई लंबी छलांग, पंजाब और हैदराबाद को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >