LPL 2026: 6 गेंदों में नहीं बना सके विजय शंकर एक भी रन, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

लंका प्रीमियर लीग (LPL) में कंडी रॉयल्स को जाफना किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. आखिरी ओवर में 22 रन न बना पाने के कारण विजय शंकर को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

Vijay Shankar Batting : भारतीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने के बाद पहली बार लंका प्रीमियर लीग (LPL) खेल रहे विजय शंकर एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं. कंडी रॉयल्स की ओर से खेल रहे विजय शंकर ने जाफना किंग्स के खिलाफ ऐसे समय निराश किया, जब टीम को आखिरी ओवर में तेज बल्लेबाजी की जरूरत थी. उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

लास्ट ओवर में चाहिए थे 22 रन

LPL 2026 के 18वें मुकाबले में कंडी रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए थे और क्रीज पर विजय शंकर मौजूद थे. गेंदबाजी की जिम्मेदारी श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका के हाथों में थी. लेकिन जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया. मदुशंका ने विजय शंकर के खिलाफ लगातार पांच डॉट गेंदें डालीं और आखिरी गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया. इस तरह पूरा ओवर विकेट मेडन रहा और जाफना किंग्स ने 21 रन से मुकाबला जीत लिया.

फैंस का फूटा गुस्सा

विजय शंकर की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर निशाने पर लिया. एक यूजर ने लिखा, '22 रन चाहिए थे, लेकिन विजय शंकर ने पूरा मेडन ओवर खेल दिया.' वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, 'निदहास ट्रॉफी के बाद श्रीलंका में विजय शंकर की एक और हॉरर स्टोरी.' कई यूजर्स ने उन्हें 'लॉर्ड विजय शंकर' लिखते हुए मीम्स भी शेयर किए.

200 रन पर सिमट गई पूरी टीम

मैच की बात करें तो जाफना किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 221/6 का बड़ा स्कोर बनाया. जवाब में कंडी रॉयल्स की टीम 200 रन पर सिमट गई. पवन संदेश ने 21 गेंदों पर 48 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

Also Read : 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की ड्रीम टीम तैयार, रोहित-कोहली के साथ-साथ भुवनेश्वर को भी दी जगह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >