अर्धशतक के बाद वेंकटेश अय्यर का अनोखा जश्न, थालापती विजय को समर्पित की अपनी पारी

Venkatesh Iyer: 17 मई, 2026 को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को 23 रनों से मात दी. इस मैच में आरसीबी की तरफ से सर्वाधिक रन वेंकटेश अय्यर ने बनाए.

Venkatesh Iyer: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में वेंकटेश अय्यर ने पंजाब के खिलाफ एक शानदार अर्धशतक लगाया. वह अपनी इस फिफ्टी को पूरा करने के बाद मैदान पर खास अंदाज में जश्न मनाते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

अपनी पारी को किसे किया डेडिकेट

वेंकटेश अय्यर ने अपने इस सेलिब्रेशन को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थालापति को समर्पित (डेडिकेट) किया. अब सोशल मीडिया पर उनके इस अनोखे जश्न का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इस मैच में अय्यर ने 40 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए.

पंजाब को दिया 223 रनों का विशाल लक्ष्य

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया और पंजाब किंग्स के सामने 222 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 58 रन बनाए. उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 45 रनों की तेज पारी खेली. जबकि टिम डेविड ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों में 28 रन (2 चौके, 2 छक्के) कूट दिए.

पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत 

223 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या (0) का विकेट गंवा दिया. इसके बाद दूसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बेंगलुरु के गेंदबाजों ने पंजाब पर दबाव बनाए रखा और तीसरे ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर भी सस्ते में निपट गए.

शशांक-स्टोइनिस की साझेदारी

शुरुआती झटके लगने के बाद कूपर कॉलोनी और सूर्यांश शेडगे ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए. इसके बाद मध्यक्रम में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर पंजाब की पारी को आगे बढ़ाया. स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 37 रन बनाए,लेकिन वह 16वें ओवर में आउट हो गए. वहीं, शशांक सिंह ने 27 गेंदों में 56 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह भी 19वें ओवर में चलते बने.

पंजाब की लगातार छठी हार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. बेंगलुरु ने इस मुकाबले को 23 रनों से अपने नाम कर लिया. इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स को आईपीएल इतिहास में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उनके लिए प्लेऑफ की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है.

यह भी पढ़ें: कोहली का विराट रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >