LSG के खिलाफ विस्फोटक पारी के बाद दिखा वैभव सूर्यवंशी का संस्कार, संजीव गोयनका की पत्नी से लिया आशीर्वाद

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार पारी खेली. मैच के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका की पत्नी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 38 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके शामिल थे. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी की मदद से राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया. मैच के बाद वैभव ने मैदान के बाहर अपने अच्छे व्यवहार से क्रिकेट फैंस और लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका का भी दिल जीत लिया.

वैभव ने दिखाए संस्कार

मुकाबला खत्म होने के बाद लखनऊ के ओनर संजीव गोयनका ने खुद आगे बढ़कर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की और उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की सराहना की. बातचीत के दौरान जब संजीव गोयनका की पत्नी वहां पहुंचीं, तो वैभव ने बेहद आदर के साथ हाथ जोड़कर उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया. वैभव के इस संस्कारी व्यवहार ने मैदान के बाहर सभी का दिल जीत लिया.

राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस में बरकरार

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर प्लेऑफ का दावा मजबूत किया है. लखनऊ के 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बना लिए. टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 93 रन, ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रन और यशस्वी जायसवाल ने 43 रनों की पारियां खेलीं. इस जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है. हालांकि, प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए राजस्थान को 24 मई को मुंबई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >