Vaibhav Suryavanshi National Anthem: राष्ट्रगान के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बच्चे के खींचे गाल, वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi National Anthem: टीम इंडिया के वैभव सूर्यवंशी ने राष्ट्रगान के दौरान एक बच्चे के साथ मस्ती की. उनका यह वायरल वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. जानें पूरी कहानी.

Vaibhav Suryavanshi National Anthem: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया. 15 सितंबर, मंगलवार को नई दिल्ली में मुकाबला शुरू होने से पहले राष्ट्रगान के दौरान वैभव एक बच्चे के पीछे खड़े थे. इसी दौरान उन्होंने बच्चे के गाल खींच दिए. उनका यह छोटा-सा पल अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Varun Chakravarthy Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में वरुण चक्रवर्ती नहीं खेले तो इन 3 स्पिनरों में से किसे मिलेगा मौका?

राष्ट्रगान के दौरान बच्चे के साथ मस्ती करते दिखे वैभव

मैच से पहले जब दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर खड़े थे, तभी वैभव सूर्यवंशी बच्चे के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए. उन्होंने बच्चे के गाल खींचे. इस दौरान कैमरे में कैद हुआ उनका यह पल सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन्स का ध्यान खींच रहा है.

मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचान बनाने वाले वैभव का यह चुलबुला अंदाज फैन्स को अलग तरह से देखने को मिला. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं.

दूसरे T20 में भी प्लेइंग-11 से बाहर रहे वैभव

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को भारतीय प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. वह लगातार दूसरे मैच में टीम के लिए बेंच पर रहे. भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की.

अब क्रिकेट फैन्स की नजर 17 सितंबर को होने वाले तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले पर है. देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट वैभव को इस मैच में मौका देता है या नहीं.

ये भी पढ़ें: Kranti Gaud ICC Fine: भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर ICC ने क्यों लगाया 10% जुर्माना?

जिम्बाब्वे दौरे पर बल्ले से मचाया था धमाल

वैभव सूर्यवंशी ने इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे पर अपने प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अपनी तेज और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने खास पहचान बनाई. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब भी मिला था. यही वजह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में फैन्स उन्हें मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं.

भारत ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर, गुरुवार को नई दिल्ली में खेला जाएगा. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं, इस पर फैन्स की खास नजर रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >