IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी का जलवा, ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी

Vaibhav Suryavanshi Brand Value: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड एंडोर्समेंट फीस आईपीएल 2026 के बाद दोगुनी हो गई है.

Vaibhav Suryavanshi Brand Value: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के बाद न सिर्फ क्रिकेट गलियारों में, बल्कि विज्ञापन जगत में भी सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं. मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इस युवा खिलाड़ी ने कॉर्पोरेट जगत को भी अपनी ओर आकर्षित किया है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस सीजन में मिली भारी लोकप्रियता के बाद वैभव की ब्रांड एंडोर्समेंट फीस में करीब दो गुने की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का तूफान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की 16 पारियों में 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से कुल 776 रन बनाए. इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने ‘ऑरेंज कैप’ और ‘सीजन के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी’ का खिताब अपने नाम किया. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के साथ उनके मौजूदा 1.10 करोड़ रुपये के सालाना अनुबंध के कारण उनकी आईपीएल सैलरी बढ़ने में अभी एक साल का समय लग सकता है. लेकिन विज्ञापनों के बाजार में उनकी ब्रांड वैल्यू आसमान छूने लगी है.

ब्रांड एंडोर्समेंट मार्केट में वैभव सूर्यवंशी का दबदबा

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का सीधा असर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू पर दिखने लगा है. इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया को बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले वैभव की प्रति डील फीस लगभग 1 करोड़ रुपये थी. जिस पर उन्होंने कॉम्प्लान और रेड बुल जैसे प्रमुख ब्रांड्स को साइन किया था. हालांकि, अब उनकी यह फीस बढ़कर 1.5 से 2 करोड़ रुपये प्रति ब्रांड डील हो चुकी है. उनके हालिया फॉर्म और बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मार्केट के कई अन्य बड़े कॉर्पोरेट घराने उनके साथ नई डील्स के लिए संपर्क कर रहे हैं.

मेगा ऑक्शन में लग सकती है 30 करोड़ की बोली

आईपीएल के जानकारों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र और टी20 क्रिकेट में उनके आक्रामक खेलने के तरीके के कारण भविष्य के मेगा ऑक्शन में उनकी डिमांड भरपूर होगी. बाजार के अनुमानों के मुताबिक, ऑक्शन में उतरने पर उनकी कीमत 30 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकती है. वर्तमान में, वैभव के कमर्शियल और ब्रांड पोर्टफोलियो का प्रबंधन उनके माता-पिता द्वारा किया जा रहा है, और इस काम में उनकी मौजूदा फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स भी उन्हें पूरा सपोर्ट दे रही है.

यह भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी के चयन पर संजय मांजरेकर का अलग रुख, जानिए पूर्व क्रिकेटर ने क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >