वैभव सूर्यवंशी ही नहीं छोटे भाई भी हैं तबाही, आशीर्वाद ने जड़ दिए 19 चौके और 6 छक्के

भारतीय टीम में जगह बना चुके युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है. 10 वर्षीय आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय मैच में 119 गेंदों पर 168 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई.

Vaibhav Sooryavanshi Younger Brother: भारत की टी20 टीम में चयनित युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपने प्रदर्शन से चर्चा का विषय बन गए हैं. महज 10 साल की उम्र में आशीर्वाद ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. आशीर्वाद ने एक स्थानीय मुकाबले में 168 रन की पारी खेलकर सभी को आकर्षित किया.

119 गेंदों में बनाए 168 रन

समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय मुकाबले में ऋषभ-11 गंगापुर की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद सूर्यवंशी ने रौशन-11 वैशाली के खिलाफ 119 गेंदों पर 168 रन बनाए. अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने 19 चौके और 6 छक्के जड़े. उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की. आशीर्वाद ने अपनी इस पारी की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी साझा की, जिसके बाद उनकी बल्लेबाजी की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई.

लगातार दूसरे मैच में लगाया बड़ा स्कोर

यह पहला मौका नहीं है जब आशीर्वाद ने बल्ले से धमाल मचाया हो. इससे पहले इसी महीने उन्होंने समस्तीपुर में आयोजित एक अभ्यास मैच में ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए 87 गेंदों पर 103 रन बनाए थे. उस पारी में उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया था. लगातार दो बड़ी पारियों ने यह संकेत दे दिया है कि सूर्यवंशी परिवार का एक और युवा खिलाड़ी तेजी से क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहा है.

पिता ने जताई खुशी

आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा, “आशीर्वाद सूर्यवंशी का एक और शतक, 168 रन (119 गेंद), 19 चौके और 6 छक्के.” इससे पहले उनके शतक के बाद भी संजीव ने फेसबुक पर पोस्ट कर बेटे के प्रदर्शन पर गर्व जताया था और लोगों से आशीर्वाद और प्यार बनाए रखने की अपील की थी.

वैभव की राह पर चल रहे हैं आशीर्वाद

वैभव सूर्यवंशी जहां बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, वहीं आशीर्वाद दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. हालांकि दोनों भाइयों की बल्लेबाजी शैली आक्रामक की है. आशीर्वाद भी शुरुआत से ही तेज रन बनाने में विश्वास रखते हैं और अपनी शानदार टाइमिंग, शॉट चयन तथा पावर-हिटिंग क्षमता से प्रभावित कर रहे हैं.

भारत डेब्यू की तैयारी में हैं वैभव

एक तरफ आशीर्वाद घरेलू स्तर पर रन बरसा रहे हैं, वहीं उनके बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के साथ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे की तैयारी कर रहे हैं. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है. दौरे की शुरुआत 26 जून से बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबलों से होगी, जिसके बाद भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा.

यह भी पढ़ें: LSG ने कहा शुक्रिया…ऋषभ पंत ने दिया ऐसा जवाब, पहला रिएक्शन हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >