बाल-बाल बचा क्रिस गेल का कीर्तिमान…सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली. वह IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने के बेहद करीब थे, लेकिन 29वीं गेंद पर आउट होने के कारण क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए.

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए 15 साल के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे.

क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने से चूके वैभव

वैभव IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने के बेहद करीब पहुंच गए थे. उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में 97 रन बना लिए थे और उनके पास 29 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका था. गेल ने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाया था, जो अब तक टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक है.

इतिहास रचने से चूके वैभव

अगर वैभव 29वीं गेंद पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते तो वह नया इतिहास रच देते, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए और प्रफुल हिंगे ने उन्हें अपना शिकार बनाया. इसी के साथ क्रिकेट फैंस IPL इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी देखने से चूक गए.

प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक का बनाया रिकॉर्ड

  • 16 गेंद – सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2014
  • 16 गेंद – वैभव सूर्यवंशी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लनपुर, 2026*
  • 17 गेंद – एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली कैपिटल्स, सेंचुरियन, 2009
  • 20 गेंद – एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु, 2012
  • 21 गेंद – ड्वेन स्मिथ बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, 2013
  • 21 गेंद – वीरेंद्र सहवाग बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े, 2014
  • 21 गेंद – रजत पाटीदार बनाम गुजरात टाइटंस, धर्मशाला, 2026

12 साल बाद रैना के रिकॉर्ड की बराबरी की

इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2014 में बना था, जब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए सुरेश रैना ने पंजाब के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में केवल 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था. अब 12 साल बाद वैभव ने उसी रिकॉर्ड की बराबरी कर एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL के एक सीजन में तीसरी बार लगाए 10+ छक्के

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >