इतिहास रचने के करीब वैभव सूर्यवंशी, फिर भी नहीं बन पाएंगे दुनिया के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर; जानें वजह

15 साल के वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते ही भारत के सबसे युवा पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन सकते हैं और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ सकते हैं. हालांकि, इसके बावजूद वह दुनिया के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाएंगे.

Vaibhav Sooryavanshi: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान किया गया है. टीम में बिहार के युवा बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है. बिहार के इस युवा बल्लेबाज को अगर आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे. उनके चयन के बाद से ही क्रिकेट जगत में इस बात की चर्चा तेज है कि क्या टीम प्रबंधन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका देगा.

सचिन का रिकॉर्ड खतरे में

वैभव का चयन ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों को लगातार अवसर दे रही है. फिलहाल वह 15 साल के हैं और अगर आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं तो भारत के सबसे युवा पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. इससे पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर के नाम रही है, जिन्होंने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. ऐसे में वैभव के डेब्यू पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

वैभव से कम उम्र के खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में कर चुके हैं डेब्यू

इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो, वैभव सूर्यवंशी से भी कम उम्र के खिलाड़ी डेब्यू कर चुके हैं. वैभव अभी 15 साल के है. उनसे पहले कई देशों के खिलाड़ी 15 साल से भी कम उम्र में अपने राष्ट्रीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं. सबसे कम उम्र में T20I डेब्यू करने का रिकॉर्ड रोमानिया के मैरियन घेरासिम के नाम है. उन्होंने 14 साल और 16 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था.

सबसे कम उम्र में T20I डेब्यू करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

खिलाड़ीउम्रटीम
एम. घेरासिम14 साल 16 दिनरोमानिया
ए. मनातोस14 साल 207 दिनग्रीस
मीत भावसार14 साल 211 दिनकुवैत
जी. सेसे14 साल 311 दिनसिएरा लियोन
ओ. डफ15 साल 64 दिनबुल्गारिया

शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड भी खतरे में

वैभव सूर्यवंशी के पास एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 15 साल 239 दिन की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. अगर वैभव को आयरलैंड दौरे पर मौका मिलता है तो वह पुरुष और महिला दोनों वर्गों को मिलाकर भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाएंगे. ऐसे में आयरलैंड सीरीज सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं, बल्कि वैभव सूर्यवंशी के करियर के लिए भी बेहद खास साबित हो सकती है.

यह भी पढे : ‘सचिन जैसी पहचान बनाएगा’, टीम इंडिया में एंट्री के बाद वैभव सूर्यवंशी के कोच का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrinal kumar Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >