6,6,6,6,6,6... टोबी एल्बर्ट ने कूटे 86 रन, 232 की स्ट्राइक रेट से जड़े 8 छक्के

हैम्पशायर के टोबी एल्बर्ट ने इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा दिया. ससेक्स के खिलाफ उन्होंने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर 37 गेंदों में 86 रन की अविश्वसनीय पारी खेली. जानिए कैसे उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया और अपनी टीम को जीत दिलाई.

इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में हैम्पशायर के टोबी एल्बर्ट ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया. मेट्रो बैंक वनडे कप मुकाबले में टोबी एल्बर्ट ने ससेक्स के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर महज 37 गेंदों में 86 रन की पारी खेली. टोबी के इस पारी के बदौलत हैम्पशायर ने 50 ओवर में 383 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके बदौलत हैम्पशायर को 51 रन से जीत मिली.

हालांकि, यह साफ कर दें कि टोबी ने छह छक्के एक ओवर की लगातार छह गेंद पर नहीं बल्कि अपनी पारी के लगातार 6 गेंद पर उन्होंने छह छक्के लगाए. उन्होंने पहले नांटेस ओस्टहुइजन के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए और फिर 44वें ओवर में ओली किर्टली की लगातार चार गेंदों पर छक्के लगाकर 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए.

232.43 की स्ट्राइक रेट टोबी एल्बर्ट ने खेली 86 रन की पारी

अल्बर्ट ने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए. एल्बर्ट ने 232.43 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 86 रन की पारी खेली. हैम्पशायर के लिए पारी की नींव बेन मेयेस और अली ऑर ने रखी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 225 रन की साझेदारी की. 18 वर्षीय मेयेस ने 115 गेंदों पर 109 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था. यह उनका पहला लिस्ट-ए शतक था.

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल के बयान के बाद ECB चीफ ने दिए संकेत, ODI ट्राई-सीरीज की हो सकती है वापसी

हैम्पशायर ने बनाया 383 रन

वहीं अली ऑर ने 105 रन की पारी खेली. यह उनका लिस्ट-ए क्रिकेट में पांचवां शतक था. इसके बाद अल्बर्ट ने मोर्चा संभाला और हैम्पशायर के स्कोर को 383 रन तक पहुंचा दिया. ईडी जैक ने भी सिर्फ पांच गेंदों पर 20 रन की तेज पारी खेली, जिसमें एक लंबा छक्का शामिल था. आशुतोष शर्मा 12 गेंद पर 12 रन ही बना सके.

332 रन ही बना सकी ससेक्स की टीम

383 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ससेक्स की शुरुआत खराब रही. टॉम हेन्स और ओली कार्टर जल्दी आउट हो गए. हालांकि चार्ली टियर ने शानदार 94 गेंदों पर 111 रन बनाकर टीम की उम्मीदें जगाए रखीं. उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए. टियर के अलावा जैक लीनिंग ने 92 और डैन इब्राहिम ने 55 रन बनाए, लेकिन ससेक्स की टीम 332 रन पर ऑलआउट हो गई. हैम्पशायर की ओर से ईडी जैक ने चार विकेट लिए. इस हार के साथ ससेक्स को टूर्नामेंट में सात मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा.

हैम्पशायर का दूसरा बड़ा स्कोर

हैम्पशायर का यह लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. टीम ने इससे ज्यादा 396 रन 2022 में बेकनहैम में केंट के खिलाफ बनाए थे. इस जीत के साथ हैम्पशायर की टूर्नामेंट में चौथी जीत हुई और उसकी नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड डोमेस्टिक कप में इस इंडियन बॉलर के सामने नहीं टिक पा रहे इंग्लिश बल्लेबाज, 7 मैचों में चटकाए है 15 विकेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >