ये है दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी, टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को छोड़ा पीछे

फोर्ब्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी किया है जिसमें उन्होंने सबसे अमीर महिला एथेलीट के बारे में जानकारी दी है.

फोर्ब्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी किया है जिसमें उन्होंने सबसे अमीर महिला एथेलीट के बारे में जानकारी दी है. उस रिपोर्ट के अनुसार जापानी टेनिस स्टार नाओमी ओसाका विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी बन गयी है. उन्होंने टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार इस महिला टेनिस खिलाड़ी ने पिछले 12 महीनों में ईनामी राशि से तीन करोड़ 74 लाख डॉलर कमाए जो कि सरेना से 14 लाख रुपये डॉलर ज्यादा है.

नाओमी ओसाका से पहले ये रिकॉर्ड रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा के नाम था. जिसकी कमाई 2015 में

97 लाख डॉलर थी. ओसाका ने 2018 में यूएस ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था. सरेना 4 साल तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी थी. उन्होंने ये रिकॉर्ड वर्ष 2016 से कयाम रखा था. जबकि सरेना से पहले 5 साल तक शारापोवा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी थी.

Also Read: किंग, फेडरर और नडाल ने एटीपी ने दिया डब्ल्यूटीए के विलय का सुझाव

दुनिया में जहां ओसाका सबसे अमीर खिलाड़ियों में आती हैं वहीं सेरेना 33वें नंबर हैं. आपको बता दें कि सेरेना विलियम्स ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद अपनी बेटी के जन्म के लिए टेनिस कोर्ट से दूरी बनाई थी. तबसे अपने रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम को जीतने की कोशिश में लगी सेरेना अब तक इसमें कामयाब नहीं हो पाई है. बता दें फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में नाओमी ओसाका 29वें स्थान पर हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >