Indian Cricketers 80s AI Look: 1980s के लुक में छाए टीम इंडिया के खिलाड़ी, तस्वीरें वायरल

Indian Cricketers 80s AI Look: AI ने टीम इंडिया को 80s के रेट्रो लुक में बदला! बुमराह, अक्षर पटेल की मजेदार प्रतिक्रियाएं, देखें तस्वीरें और वीडियो.

Indian Cricketers 80s AI Look: सोशल मीडिया पर इन दिनों अपनी तस्वीर को AI की मदद से 1980s के दशक के लुक में बदलने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. अब इस ट्रेंड का मजा भारतीय क्रिकेट टीम ने भी लिया है. BCCI ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने ही 80s वाले अंदाज को देखकर हंसते और एक-दूसरे की तस्वीर पहचानते नजर आए.

फोटोशूट से पहले खिलाड़ियों को मिला मजेदार सरप्राइज

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू होने से दो दिन पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए होटल के कॉन्फ्रेंस रूम में एक खास सरप्राइज रखा गया था. खिलाड़ी फोटो सेशन की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक टेबल पर रखी तस्वीरों पर पड़ी.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Shikhar Dhawan Promo: रोहित शर्मा ने शिखर धवन के सामने सुनाया 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे का किस्सा

इन तस्वीरों में टीम के खिलाड़ियों को AI की मदद से 1980 के दशक के अंदाज में दिखाया गया था. तस्वीरों में पेस्टल कलर के ब्लेजर, पुराने जमाने की जींस और बेल-बॉटम, बड़े सनग्लासेस और 80s की स्टाइल वाली हेयरस्टाइल नजर आ रही थी. तस्वीरों को रेट्रो फिल्म कैमरा जैसा लुक भी दिया गया था.

अक्षर पटेल अपनी तस्वीर देखकर नहीं रोक पाए हंसी

टेबल पर रखी तस्वीरों को देखते ही खिलाड़ियों के बीच हंसी-मजाक शुरू हो गया. सभी खिलाड़ी यह पहचानने की कोशिश कर रहे थे कि कौन-सी AI तस्वीर किस साथी की है.

इस दौरान अक्षर पटेल सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आए. वह एक के बाद एक तस्वीर उठाकर साथी खिलाड़ियों के साथ हंसते दिखाई दिए. उनके रिएक्शन ने इस पूरे वीडियो को और मजेदार बना दिया.

बुमराह ने भी बताया किसका 80s लुक सबसे शानदार

जसप्रीत बुमराह भी खिलाड़ियों के साथ इस मजेदार एक्टिविटी में शामिल हुए. वह मुस्कुराते हुए तस्वीरों को देखते नजर आए और इस बात पर चर्चा करते दिखे कि किस खिलाड़ी का 80s वाला लुक सबसे ज्यादा लुक दे रहा है.

वहीं संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे भी अपनी बदली हुई तस्वीरों को देखकर खूब हंसे. आधुनिक क्रिकेटरों को अचानक 1980 के दशक के कपड़ों और स्टाइल में देखना खिलाड़ियों के लिए भी काफी अलग अनुभव था.

IPL टीमें भी आजमा चुकी हैं 80s वाला AI ट्रेंड

यह AI ट्रेंड सिर्फ टीम इंडिया तक सीमित नहीं है. इससे पहले कई IPL फ्रेंचाइजी भी अपने खिलाड़ियों की तस्वीरों को 1980 के दशक के अंदाज में शेयर कर चुकी हैं. राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, केकेआर और गुजरात टाइटंस जैसे आईपीएल टीमों ने भी अपने खिलाड़ियों के रेट्रो लुक सोशल मीडिया पर दिखाए हैं.

खिलाड़ियों के इन AI अवतारों को फैंस ने भी काफी पसंद किया. भारतीय क्रिकेटरों में युजवेंद्र चहल और शिखर धवन भी इस तरह के 80s AI लुक के साथ सोशल मीडिया पर नजर आ चुके हैं.

नासिर हुसैन का रिएक्शन भी हुआ था वायरल

एआई का यह ट्रेंड क्रिकेट की दुनिया में भारत तक ही सीमित नहीं रहा. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान पूर्व इंग्लिश कप्तान और कमेंटेटर नासिर हुसैन का भी AI से बनाया गया 80s लुक चर्चा में रहा. ऑन-एयर अपने एआई-जनरेटेड रेट्रो अवतार को देखकर उनका मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

ये भी पढ़ें: Sri Lanka vs Pakistan Semi Final Asia Cup 2026: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया, अब 13 सितंबर को भारत से फाइनल

क्या है 80s AI फोटो ट्रेंड?

इस ट्रेंड में लोग AI की मदद से अपनी साधारण फोटो को 1980 के दशक की तरह बना रहे हैं. फोटो में उस समय के कपड़े, हेयरस्टाइल, बड़े चश्मे और पुराने रंग जोड़े जाते हैं. साथ ही, फोटो में छोटे-छोटे दाने जैसा इफेक्ट दिया जाता है, जिससे वह पुराने फिल्म कैमरे से खींची हुई लगती है.

यही वजह है कि आज की तस्वीर अचानक ऐसी दिखने लगती है जैसे वह कई दशक पहले खींची गई हो. सोशल मीडिया पर लोग अपनी और सेलिब्रिटीज की ऐसी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, जिसके चलते यह ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हुआ है.

बता दें कि ये तस्वीरें AI की मदद से मनोरंजन और क्रिएटिविटी के लिए बनाई गई हैं. इन्हें खिलाड़ियों की 1980 के दशक की वास्तविक तस्वीरें नहीं माना जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >