Sri Lanka vs Pakistan Semi Final Asia Cup 2026: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया, अब 13 सितंबर को भारत से फाइनल

Sri Lanka vs Pakistan Semi Final Asia Cup 2026: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. 13 सितंबर को होगा भारत-श्रीलंका का खिताबी मुकाबला.

Sri Lanka vs Pakistan Semi Final Asia Cup 2026: श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना 13 सितंबर को भारत से होगा. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया.

फातिमा सना की नो-बॉल पर कौशानी ने जड़ा छक्का

श्रीलंका की जीत में कौशानी नुथ्यांगना का अहम योगदान रहा. मुकाबला जब बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था, तब कौशानी ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना की नो-बॉल पर छक्का लगाकर श्रीलंका की जीत लगभग पक्की कर दी. इस शॉट के बाद श्रीलंकाई खेमे में जश्न शुरू हो गया.

17 ओवर तक श्रीलंका ने बनाए 114 रन

श्रीलंका की पारी के दौरान टीम ने शुरुआती झटकों के बाद शानदार वापसी की. एक समय श्रीलंका का स्कोर 5 रन पर 2 विकेट और फिर 33 रन पर 4 विकेट हो गया था. पाकिस्तान की गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया था.

ये भी पढ़ें: Ishan Kishan injury update: अफगानिस्तान मैच से पहले ईशान किशन की पीठ में दर्द, फिजियो ने की जांच; जानें अब कैसी है स्थिति

हालांकि इसके बाद हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने पारी को संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर श्रीलंका को मुकाबले में वापस ला दिया. 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 88 रन पर 4 विकेट था. इसके बाद भी मुकाबला काफी करीबी बना रहा और पाकिस्तान की टीम लगातार विकेट की तलाश में थी.

श्रीलंका को शुरुआती ओवरों में लगे बड़े झटके

131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने सिर्फ 5 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए. इनमें कप्तान चमारी अथापथु का विकेट भी शामिल था. पाकिस्तान को जिस शुरुआत की जरूरत थी, वह कप्तान फातिमा सना ने दिलाई. उन्होंने लगातार दबाव बनाकर श्रीलंका के शीर्ष क्रम को परेशान किया. एक समय श्रीलंका का स्कोर 33 रन पर 4 विकेट हो गया था.

पाकिस्तान ने बनाए थे 130 रन

इससे पहले टॉस जीतकर श्रीलंका ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 47 रन बनाए. तुबा हसन ने 12 रन का योगदान दिया.

एक समय पाकिस्तान की टीम भी मुश्किल में थी और उसने लगातार विकेट गंवाए थे. 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 120 रन पर 5 विकेट था. फातिमा सना उस समय 38 रन बनाकर नाबाद थीं. आखिरी ओवरों में उन्होंने तेजी से रन बनाकर पाकिस्तान को 130 रन तक पहुंचाया.

पाकिस्तान ने 52 रन पर गंवा दिए थे 4 विकेट

पाकिस्तान की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं रही. ओपनर मुनीबा अली सिर्फ 8 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गईं. उनका विकेट सुगंधिका कुमारी ने लिया. इसके बाद पाकिस्तान ने लगातार विकेट गंवाए और 52 रन के स्कोर तक उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. सदफ शमास 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुईं. ऐसे मुश्किल समय में फातिमा सना ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: Eknath Shinde Virat Kohli Meeting: लंदन में विराट कोहली से मिले एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के विकास, खेल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुई चर्चा

अब भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराने के बाद श्रीलंका ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. अब 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच फाइनल में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.

श्रीलंका की प्लेइंग-11

इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा और मिताली अयोध्या.

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू और सादिया इकबाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >