विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह को मिला सम्मान, प्लेयर्स ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ ली सेल्फी

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह और 2026 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष टीम का सम्मान किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स और ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने का संकल्प लिया.

Anahat Singh Meets Mansukh Mandaviya : भारत की विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन अनाहत सिंह और 2026 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष टीम का मंगलवार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सम्मान किया. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनसे एशियन गेम्स 2026 और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

मिस्र की प्लेयर को हराकर जीता खिताब

18 वर्षीय अनाहत सिंह ने कनाडा में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में मिस्र की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रुकय्या सलेम को 11-3, 11-7, 11-9 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. वह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप की महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं.

खेल मंत्री का लिया ऑटोग्राफ

सम्मान समारोह के दौरान अनाहत ने खेल मंत्री को अपना ऑटोग्राफ किया हुआ स्क्वैश रैकेट और गेंद भेंट की. खिलाड़ियों ने मंत्री के साथ सेल्फी भी ली और अनौपचारिक बातचीत की. इस अवसर पर भारतीय पुरुष जूनियर टीम के आर्यवीर देवान, युशा नफीस और गुरवीर सिंह को भी सम्मानित किया गया. तीनों खिलाड़ियों ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए नया इतिहास रचा.

अब पूरा ध्यान एशियन गेम्स पर

सोमवार को भारत लौटने के बाद अनाहत ने कहा कि पिछले चार वर्षों से वह इस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल में बाहर हो जाती थीं, इसलिए इस बार खिताब जीतना उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने बताया कि अब उनका पूरा ध्यान दो महीने बाद होने वाले एशियन गेम्स पर है, क्योंकि यह लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के क्वालिफिकेशन से भी जुड़ा हुआ है. उनका लक्ष्य एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है.

Also Read: जिम्बाब्वे सीरीज के बाद एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे श्रेयस अय्यर, वीडियो में दिखा गजब का फिटनेस रूटीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >