IND vs AFG: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान का तीसरा टी20 मैच?

Free Me Kaha Dekhe Ind vs Afg 3nd T20 Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा T20 मैच 17 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज जीत चुकी है और क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जानें कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण.

Free Me Kaha Dekhe Ind vs Afg 3nd T20 Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. पहले टी20 और दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया था. भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर 3-0 सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. अगर आप भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं, तो टीवी और मोबाइल पर मैच देखने के विकल्प की जानकारी पहले से होना जरूरी है. वहीं हम बताएंगे कि फ्री में आप कहां मैच का लुत्फ उठा पाएंगे.

कब और कहां खेला जाएगा तीसरा T20?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 17 सितंबर 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस शाम के 7 बजे होगा. इसके ठीक आधे घंटे बाद यानी 7:30 बजे मैच की पहली गेंद डाली जाएगी.

टीवी पर कहां देखें IND vs AFG 3rd T20 LIVE?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा. फैंस टीवी पर लाइव कमेंट्री के साथ मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

मोबाइल पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

मोबाइल फोन, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पर भारत और अफगानिस्तान के तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मौजूदा जानकारी के मुताबिक FanCode पर लाइव स्ट्रीमिंग subscription basis पर उपलब्ध है. इसलिए मैच देखने से पहले FanCode पर अपने अकाउंट और उपलब्ध प्लान की जानकारी जरूर जांच लें.

सवालजवाब
मैचभारत बनाम अफगानिस्तान, तीसरा टी20
तारीख17 सितंबर 2026
जगहअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
टॉसशाम 7:00 बजे
मैच शुरूशाम 7:30 बजे
टीवी परSony Sports Network
लाइव स्ट्रीमिंगFanCode ऐप
फ्री में लाइवDD Sports
सीरीज स्थितिभारत 2-0 से आगे

भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 फ्री में कैसे देखें?

अगर आप बिना अतिरिक्त स्ट्रीमिंग शुल्क के मैच देखना चाहते हैं, तो DD Sports पर मुकाबले के लाइव प्रसारण का विकल्प उपलब्ध है. इस तरह टीवी पर DD Sports के जरिए दर्शक भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 का लाइव मुकाबला देख सकते हैं.

प्रभात खबर पर पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स

अगर आप किसी वजह से मैच का लाइव प्रसारण नहीं देख पाते हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. प्रभात खबर के साथ आप भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले के हर जरूरी अपडेट से जुड़े रह सकते हैं. इसके लिए आपको प्रभात खबर की वेबसाइट के होम पेज पर जाकर India vs Afghanistan Live स्टोरी पर क्लिक करें. यहां आपको टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक की सभी अहम अपडेट मिलेंगी. इसमें दोनों टीमों की प्लेइंग XI, स्कोर, विकेट, और मैच के हर महत्वपूर्ण पल की जानकारी शामिल होगी.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 2nd T20: संजू सैमसन ने बनाया खास रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के क्लब में हुए शामिल

भारत की नजर सीरीज जीतने पर

पहले टी20 में भारत ने 157 रन के लक्ष्य को 13.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया था. अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल किए. वहीं दूसरे टी20 में भारत ने 160 रन का पीछा करते हुए 14.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 57 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट झटके थे. अब भारत की कोशिश दूसरे मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन कर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी.

दूसरी ओर, अफगानिस्तान के लिए तीसरा टी20 बेहद अहम है. इब्राहिम जादरान की टीम चाहेंगी कि कम से कम यह मुकाबला जीतकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने पर होगी. आपको बता दे कि अभी तक टी20 में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया को नहीं हरा पाया है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20 Series: तीसरे टी-20 मैच में भी नहीं खेलेंगे वरुण चक्रवर्ती, जानें इसके पीछे की वजह

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर.

टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >