आर्चर की बॉलिंग के सामने पस्त हुए लंदन स्पिरिट के बैटर्स, प्लेऑफ की उम्मीदों पर लगाया ब्रेक

जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी और डेविड मिलर के शांत फिनिश के दम पर सदर्न ब्रेव ने लंदन स्पिरिट को द हंड्रेड में 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत से ब्रेव की प्लेऑफ की राह आसान हो गई है.

The Hundred Mens League: सिर्फ 105 रन का टारगेट भी आसान नहीं था, लेकिन पहले गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और मार्कस स्टोइनिस ने मैच का रुख पलटा, फिर डेविड मिलर ने शांत अंदाज में फिनिशिंग टच देकर सदर्न ब्रेव को द हंड्रेड 2026 में पांच विकेट से शानदार जीत दिला दी. इस जीत के साथ ब्रेव की एलिमिनेटर में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं, जबकि लंदन स्पिरिट के लिए प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो गई है.

जॉनी बेयरस्टो ने बनाया अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लंदन स्पिरिट की शुरुआत बेहद धीमी रही. पूरी पारी में सिर्फ जॉनी बेयरस्टो ही संघर्ष करते नजर आए. उन्होंने 40 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 56 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास साथ नहीं मिला.

जोफ्रा को मिले 4 विकेट

बेयरस्टो के आउट होते ही स्पिरिट की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. टीम ने 103/5 से सीधे 105 रन पर ऑलआउट होकर आखिरी पांच विकेट सिर्फ दो रन के भीतर गंवा दिए. जोफ्रा आर्चर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट सिर्फ 9 रन देकर झटके, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 3/17 का शानदार प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में आदिल राशिद ने भी इतिहास रचते हुए पुरुषों के द हंड्रेड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

खराब रही ब्रेव की शुरुआत

106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न ब्रेव की शुरुआत भी खराब रही. डेविड विली ने पहली ही गेंद पर बेन मैककिनी को आउट कर दिया और फिर निखिल चौधरी को भी चलता किया. जेमी स्मिथ ने 36 रन की तेज पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार विकेट गिरने से ब्रेव का स्कोर 60/5 हो गया. इसके बाद डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने जिम्मेदारी संभाली. दोनों ने संयम के साथ नाबाद साझेदारी कर टीम को 97 गेंदों में जीत दिला दी. मिलर 39 रन बनाकर नाबाद लौटे और विजयी छक्का लगाकर मुकाबले का अंत किया.

Also Read: ग्लासगो के रेस्टोरेंट में भारत के नक्शे पर उठा विवाद: लवलीना बोरगोहेन ने जताई आपत्ति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >