बोलते-बोलते रो पड़ीं स्मृति मंधाना, आंखों में आंसू और फिर कुछ सेकेंड की खामोशी... देखें VIDEO

भारतीय महिला क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना एक पॉडकास्ट में निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पर भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि वे अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से अलग रखना चाहती हैं.

Smriti Mandhana Emotional VIDEO: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. मैदान पर उनका आत्मविश्वास और शांत अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है. लेकिन हाल ही में राज शामानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान स्मृति एक सवाल पर भावुक हो गईं.

कुछ सेकेंड तक चुप रहने के बाद उनकी आंखों में आंसू नजर आए और उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपनी निजी जिंदगी के बजाय सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात करना चाहती हैं. जिसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल होने लगा.

मुश्किल रात के सवाल पर भावुक हुईं स्मृति

पॉडकास्ट के दौरान राज शामानी ने स्मृति से पूछा कि उनकी जिंदगी की सबसे मुश्किल रात कौन सी रही है. सवाल सुनने के बाद स्मृति कुछ सेकेंड तक चुप रहीं. वह भावुक नजर आईं और ऐसा लगा कि वह अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश कर रही हैं.

इसके बाद उन्होंने कहा कि शायद उनके लिए कोई वर्ल्ड कप सबसे मुश्किल दौर रहा हो. हालांकि, उन्होंने किसी खास टूर्नामेंट या मुकाबले का नाम नहीं लिया. स्मृति ने इसके बाद साफ कहा कि वह इस बातचीत को क्रिकेट तक ही सीमित रखना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: IND W vs SL W Head to Head: श्रीलंका के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा भारी

'मैं सिर्फ क्रिकेट पर बात करूंगी'

स्मृति मंधाना ने निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पर ज्यादा विस्तार से बात नहीं की. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह केवल अपने क्रिकेटिंग सफर के बारे में बात करेंगी. इसके बाद बातचीत फिर उनके क्रिकेट करियर और उससे जुड़े अनुभवों की ओर चली गई.

स्मृति के इस जवाब ने यह भी दिखाया कि वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से अलग रखना चाहती हैं. सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा होती रही है, लेकिन पॉडकास्ट में उन्होंने उस विषय पर कोई व्यक्तिगत खुलासा नहीं किया.

'मैं असल जिंदगी में रोती नहीं'

राज शामानी ने जब स्मृति से पूछा कि वह आखिरी बार कब रोई थीं, तो भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें याद नहीं कि वह आखिरी बार असल जिंदगी में कब रोई थीं. उन्होंने बताया कि फिल्मों को देखते हुए वह भावुक हो जाती हैं.

स्मृति ने एक फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि उसे देखकर वह काफी भावुक हो गई थीं. उन्होंने यह भी बताया कि क्रिकेट के बाद वह खुद को ऐसी जिंदगी में देखना चाहती हैं, जहां वह दुनिया की भागदौड़ से दूर किसी शांत जगह पर अकेले अपना समय बिता सकें और अपनी पसंद का काम कर सकें. स्मृति मंधाना के इस इंटरव्यू की सबसे खास बात यही रही कि उन्होंने निजी जिंदगी से जुड़े सवालों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी.

ये भी पढ़ें: IND vs SL Women's Asia Cup Final: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का फाइनल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >