Smriti Mandhana three format centuries: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में इतिहास रच दिया. हांगकांग महिला टीम के खिलाफ शतक लगाते ही मंधाना तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं. यह उपलब्धि उन्हें भारतीय क्रिकेट के खास क्लब में शामिल करती है.
स्मृति मंधाना के नाम अब 18 इंटरनेशनल शतक
हांगकांग के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल शतक मंधाना के करियर का इस फॉर्मेट में दूसरा शतक है. उनके नाम अब टेस्ट में 2, वनडे में 14 और टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक हैं. यानी कुल 18 इंटरनेशनल सेंचुरी उनके नाम दर्ज हो चुकी हैं. मंधाना अब दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं.
इसे भी पढ़े- India Players Before IPL: IPL से पहले भारत के लिए डेब्यू करने वाले 3 खिलाड़ी, एक ने अब तक नहीं खेला IPL
मिताली राज को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हांगकांग के खिलाफ पारी के दौरान मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़कर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस तरह मंधाना के लिए यह मुकाबला सिर्फ शतक के लिहाज से ही नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट के इतिहास में भी बेहद खास रहा.
रोहित शर्मा और केएल राहुल के खास क्लब में एंट्री
तीनों फॉर्मेट में कई शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो पुरुष क्रिकेट में रोहित शर्मा और केएल राहुल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. रोहित के नाम टेस्ट में 12, वनडे में 34 और टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक हैं. वहीं केएल राहुल ने टेस्ट में 12, वनडे में 8 और टी20 इंटरनेशनल में 2 सेंचुरी लगाई हैं. अब मंधाना इस खास सूची में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय क्रिकेटर और पहली भारतीय महिला हैं.
इसे भी पढ़े- Shikhar Dhawan Kashmir trip: कश्मीर की बर्फीली वादियों में पत्नी सोफी शाइन संग दिखे शिखर धवन
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का रिकॉर्ड अलग
सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में शतक नहीं लगाया. वहीं विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने तक इस फॉर्मेट में एक सेंचुरी लगाई थी.
