बीच मैदान पर आखिर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने क्यों किया सिराज का बैट चेक, जानें क्या था पूरा मामला

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने वार्म-अप मैच के अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई. श्रीलंकाई खिलाड़ी उनकी तूफानी बल्लेबाजी से इतने हैरान थे कि मैच के बाद उनका बल्ला चेक करने लगे. यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

Mohammed Siraj viral moment : भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज यूं तो अपनी तेज रफ्तार गेंदों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन श्रीलंका में उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिला. वार्म-अप मैच के लास्ट ओवर में लगातार तीन गगनचुंबी छक्के जड़कर सिराज ने जैसे ही टीम इंडिया को जीत दिलाई, मैदान पर एक बेहद ही मजेदार वाकया देखने को मिला. श्रीलंकाई खिलाड़ी सिराज की इस तूफानी बल्लेबाजी से इतने हैरान रह गए कि मैच खत्म होते ही वे उनके पास पहुंचे और उनका बैट चेक करने लगे. यह फनी मोमेंट अब क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

अंतिम ओवर में जड़े 3 सिक्सेज

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एकादश (SLC XI) के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच का अंत बेहद रोमांचक रहा. भारतीय टीम को 207 रनों का लक्ष्य मिला था. मैच आखिरी ओवर तक जा पहुंचा था, जहां टीम इंडिया को जीत के लिए अंतिम 6 गेंदों में 16 रनों की जरूरत थी. क्रीज पर मोहम्मद सिराज मौजूद थे और गेंदबाजी का जिम्मा केशरा नुवांता के पास था. सबको लग रहा था कि मैच फस सकता है, लेकिन सिराज ने किसी मंझे हुए बल्लेबाज की तरह खेल खत्म कर दिया.

सिराज का किया बैट चेक

मोहम्मद सिराज ने इस मैच में केवल 15 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 32 रनों की तूफानी पारी खेली. यह नजारा देखकर डगआउट में बैठे भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उनकी इस पारी में 4 शानदार छक्के और 1 चौका शामिल था. मैच समाप्त होंने के बाद मैदान पर ही श्रीलंकाई खिलाड़ी सिराज का बल्ला चेक करने लगे. श्रीलंकाई खिलाड़ियों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि एक तेज गेंदबाज इस कदर ताबड़तोड़ पावर-हिटिंग कैसे कर सकता है.

Also Read: श्रीलंका सीरीज के लिए सरफराज खान की टेस्ट टीम में वापसी, चोटिल साई सुदर्शन की जगह लेंगे

टेस्ट सीरीज के लिए शानदार तैयारी

इस अभ्यास मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपना आत्मविश्वास बढ़ा लिया है. भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. वहीं दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा.

Also Read: Ind vs Sl: इंडियन प्लेयर्स के निशाने पर होंगे पांच रिकॉर्ड, गिल के पास WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने का मौका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >