श्रीलंका के खिलाफ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, WTC में 3000 रन बनाने वाले बनेंगे पहले भारतीय

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है. गिल 3000 रन पूरा करने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं और कप्तान के तौर पर भी नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं.

Shubman Gill Record: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल की नजर सिर्फ टीम को जीत दिलाने पर नहीं होगी. गिल के पास इस सीरीज में बल्ले से इतिहास रचने का भी शानदार मौका है. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

157 रन बनाते ही WTC में पूरा करेंगे 3000 रन

गिल अगर श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में 157 रन बना लेते हैं, तो वह WTC इतिहास में 3,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. गिल ने अब तक WTC में 40 मैचों की 73 पारियों में 2,843 रन बनाए हैं. उन्हें 3,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 157 रन की जरूरत है. भारतीय बल्लेबाजों में WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल फिलहाल पहले स्थान पर हैं.

उनके बाद ऋषभ पंत के 2,780 और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के 2,716 रन हैं. वो तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. विराट कोहली 2,617 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं. WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो रूट के नाम है. रूट ने अब तक 77 मैचों में 6,651 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SL Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच?

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

खिलाड़ीमैचपारीरन
शुभमन गिल40732,843
ऋषभ पंत40712,780
रोहित शर्मा40692,716
विराट कोहली46792,617
रवींद्र जडेजा48732,610
यशस्वी जायसवाल28532,511
केएल राहुल33622,148

कप्तान के तौर पर भी बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

शुभमन गिल के पास सिर्फ 3,000 WTC रन पूरे करने का ही मौका नहीं है. वह मौजूदा WTC चक्र में बतौर भारतीय कप्तान 1,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं. गिल ने 2025-27 WTC चक्र में भारत की कप्तानी करते हुए आठ मैचों में अब तक 950 रन बनाए हैं. यानी वह इस खास उपलब्धि से सिर्फ 50 रन दूर हैं.

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को 7:29 में धोनी ने लिया था संन्यास, 6 साल बाद भी कायम है ‘कैप्टन कूल’ का ये रिकॉर्ड

WTC के एक चक्र में भारतीय कप्तानों के सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीमैचरनसर्वोच्च स्कोर100/50चक्र
शुभमन गिल89502695/12025-27
विराट कोहली15934254*2/52019-21
रोहित शर्मा178641313/42023-25
विराट कोहली7415790/32021-23
रोहित शर्मा73901201/02021-23

अब तक तीन भारतीय बल्लेबाज एक WTC चक्र में 1,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इनमें अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं. अगर गिल श्रीलंका सीरीज में 50 रन बना लेते हैं, तो वह इस सूची में शामिल होने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव के समर्थन में उतरे मुरली कार्तिक, रोहित-द्रविड़ के दौर को लेकर कही ये बात

WTC के एक चक्र में भारतीय खिलाड़ियों के सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीमैचरनसर्वोच्च स्कोर100/50चक्र
यशस्वी जायसवाल191,798214*4/102023-25
अजिंक्य रहाणे181,1591153/62019-21
रोहित शर्मा121,0942124/22019-21
शुभमन गिल16972119*3/32023-25
शुभमन गिल89502695/12025-27

WTC के एक चक्र में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी जो रूट के नाम है. उन्होंने 2019-21 WTC चक्र में इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए 20 मैचों में 1,660 रन बनाए थे. अब तक सिर्फ चार कप्तान जो रूट, बाबर आजम, दिमुथ करुणारत्ने और बेन स्टोक्स एक WTC चक्र में कप्तान के तौर पर 1,000 से ज्यादा रन बना पाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में गिल के पास इस खास क्लब में शामिल होने का मौका है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, ढाई साल बाद हुई डिकवेला की वापसी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >