श्रेयस अय्यर की बहन का ‘मजाकिया’ पोस्ट, पंजाब किंग्स को पड़ा भारी

Shresta Iyer: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है. लेकिन इस नतीजे का सबसे बड़ा नुकसान पंजाब किंग्स को हुआ.

Shresta Iyer: पंजाब किंग्स का लगातार दूसरी बार आईपीएल के प्लेऑफ में जाने का सपना टूट गया है. पिछले साल कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब ने शानदार खेल दिखाया था और 11 साल बाद फाइनल तक पहुंचे थे. IPL 2026 में भी सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन आखिरी दिन किस्मत पलट गई. टीम सिर्फ 1 पॉइंट की वजह से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा

पंजाब के बाहर होते ही सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर की बहन का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है. इस वीडियो में उन्होंने कोलकाता का मजाक उड़ाया था. अब पंजाब की हार के बाद लोग उसी वीडियो को शेयर करके पंजाब किंग्स और अय्यर को ट्रोल कर रहे हैं.

पुरानी वीडियो की वजह से बढ़ी मुश्किलें

दरअसल, कुछ समय पहले एक मैच रद्द हो गया था, जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था. उस मैच के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने पंजाब के कुछ फैंस के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो डाला था. वीडियो में वे लोग केकेआर का मजाक उड़ा रहे थे. उनका कहना था कि यह 1 अंक उन्होंने KKR को ‘दान’ में दिया है. वहीं, KKR उस दौरान अपने शुरुआती सारे मैच हार चुकी थी और उसे पहला अंक इसी रद्द मैच से मिला था. उस वक्त इस मजाक के लिए श्रेष्ठा की काफी आलोचना हुई थी, जिसके बाद उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया था.

सिर्फ 1 अंक का फासला

टूर्नामेंट के आखिर में राजस्थान रॉयल्स के 16 अंक रहे. जबकि पंजाब किंग्स के 15  पंजाब अंक. सिर्फ 1 अंक पीछे रह गई. अब जरा सोचिए, अगर कोलकाता के खिलाफ वो मैच बारिश या किसी वजह से रद्द नहीं होता और पंजाब वह मैच जीत जाती, तो उन्हें 1 के बजाय पूरे 2 अंक मिलते. तब पंजाब के भी कुल 16 अंक हो जाते.

यह भी पढ़े- कोहली से पंगा पड़ा भारी, हेड की पत्नी का बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >