Shikhar Dhawan Kashmir trip: कश्मीर की बर्फीली वादियों में पत्नी सोफी शाइन संग दिखे शिखर धवन

Shikhar Dhawan Kashmir trip: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन पत्नी सोफी शाइन संग कश्मीर के गुलमर्ग पहुंचे. बर्फ का लुत्फ उठाते और खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Shikhar Dhawan Kashmir trip: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हैं. ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ गुलमर्ग पहुंचे, जहां उन्होंने बर्फ से ढके पहाड़ों और सुहावने मौसम का आनंद लिया.

गुलमर्ग गंडोला की सवारी का उठाया लुत्फ

गुलमर्ग में शिखर धवन ने मशहूर गुलमर्ग गंडोला की सवारी की. वह गंडोला के जरिए अफारवत चोटी के फेज-2 तक पहुंचे. करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ से ढकी चोटी का नजारा देखकर धवन काफी उत्साहित नजर आए.

इसे भी पढ़े- Harmanpreet Kaur Fatima Sana Handshake: इंडिया-पाकिस्तान मैच में हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच फिर नहीं हुआ हैंडशेक

बर्फ के बीच पत्नी संग कराया फोटोशूट

अफारवत पहुंचने के बाद शिखर धवन ने बर्फीली वादियों के बीच पत्नी सोफी के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं. दोनों पहाड़ों और बर्फ के बीच मुस्कुराते हुए नजर आए. धवन ने अपने कश्मीर ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं.

सोशल मीडिया पर तस्वीरें देख फैंस हुए खुश

धवन की कश्मीर यात्रा की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया. सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तस्वीरों के साथ-साथ गुलमर्ग और कश्मीर की खूबसूरत वादियों की भी तारीफ की.

इसे भी पढ़े- Aryaman Birla RCB Statement: RCB का नाम नहीं बदलेगा, Chairman Aryaman Birla ने किया साफ

धवन ने की कश्मीर की मेहमाननवाजी की तारीफ

शिखर धवन ने कश्मीर के शांत माहौल और मेहमाननवाजी की सराहना की. उनकी कश्मीर यात्रा से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को भी उम्मीद है कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से गुलमर्ग और घाटी को लेकर पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >