VIDEO: शेफाली को आउट करते ही पाकिस्तानी कप्तान की ओछी हरकत, कैमरे में कैद हुआ पूरा मामला

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान गर्मागर्मी देखने को मिला. जब पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Shafali Verma Viral Video: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और मैदान पर गर्मागर्मी न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. महिला एशिया कप 2026 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

शेफाली को आउट करते ही फातिमा ने ड्रेसिंग रूम जाने का किया इशारा

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार (5 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एशिया कप का मुकाबला खेला गया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने सिर्फ 56 रन का लक्ष्य रखा था. छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की.

शेफाली वर्मा ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. शुरुआती आठ गेंदों में भारत का स्कोर 14 रन तक पहुंच गया. लेकिन तीसरी गेंद पर फातिमा सना ने अपनी लेंथ में बदलाव किया और शेफाली ने गेंद को खेलने की कोशिश की.

गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में गई और फातिमा ने खुद कैच लपक लिया. शेफाली का विकेट मिलते ही फातिमा ने उनकी उन्हें ड्रेसिंग रूम जाने का इशारा किया. जिसके बाद यह पल कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

ये भी पढ़ें: 'आज संडे है क्या?', पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर इरफान पठान ने लिए मजे; पोस्ट हुआ वायरल

फातिमा ने पावरप्ले में मचाया कहर

फातिमा सना (फोटो- सोशल मीडिया)

शेफाली का विकेट लेने के बाद फातिमा सना ने उसी ओवर की आखिरी गेंद पर प्रतिका रावल को भी पवेलियन भेज दिया. प्रतिका ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन विकेट के पीछे कैच दे बैठीं.

इसके बाद फातिमा ने अपने अगले ओवर में स्मृति मंधाना को भी आउट कर दिया. मंधाना ने फातिमा की गेंद पर शानदार फ्लिक से चौका लगाया था, लेकिन अगली ही गेंद पर पाकिस्तानी कप्तान ने वापसी करते हुए उन्हें LBW आउट कर दिया. फातिमा ने पावरप्ले के दौरान ही भारत के 3 विकेट गिरा दिए.

ऐसा करने वाली पहली पाकिस्तानी गेंदबाज बनीं फातिमा

भारत के खिलाफ इस प्रदर्शन के साथ फातिमा सना ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में दूसरी बार पावरप्ले के अंदर तीन विकेट लेने का कारनामा किया. इससे पहले उन्होंने इसी साल कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ पावरप्ले में तीन विकेट लिए थे. वह पाकिस्तान की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में दो बार पावरप्ले के अंदर तीन विकेट लेने का कारनामा किया है. भारत की महिला टीम के खिलाफ भी वह ऐसा करने वाली केवल चौथी गेंदबाज बनीं.

फातिमा के तीन विकेट पर भारी पड़ी भारत की बल्लेबाजी

फातिमा सना ने अकेले दम पर पाकिस्तान को मुकाबले में वापस लाने की कोशिश जरूर की, लेकिन उनका शानदार स्पेल टीम को जीत नहीं दिला सका. भारत ने पाकिस्तान के 55 रन के स्कोर को महज 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

हरमनप्रीत कौर ने 18 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 12 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से फातिमा ने भारत के तीनों शुरुआती विकेट झटके, लेकिन बाकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके. आखिरकार भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर महिला एशिया कप में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: India vs Pakistan Women: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 55 रन पर समेटने के बाद 8.4 ओवर में जीता मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >